31.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का मरीज, संपर्क में आए 13 लोग आइसोलेशन में

न्यूज़ डेस्क: राजधानी में मंकीपॉक्स का पहला मामला रविवार को सामने आया। मरीज को एलएनजेपी अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके साथ देश में इस वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या चार हो गई है। इसके पहले तीन मामले केरल से सामने आ चुके हैं।

पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले एक 34 वर्षीय व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह व्यक्ति एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई दिन पहले मनाली गया था। वहां से लौटने के बाद करीब 4 जुलाई से उसकी तबियत खराब होने लगी।

शुरू में उसे लगा कि मौसमी बुखार की वजह से वह परेशान है, लेकिन तीन दिनों के बाद जब उसके शरीर में दाने निकलने लगे तो उसने 11 जुलाई को पश्चिम विहार में एक चिकित्सक से दवाई ली। पांच दिनों के बाद भी जब आराम नहीं हुआ तो 16 जुलाई को उसने एक त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाया।

वहां से भी आराम नहीं होने पर पीड़ित ने जिला प्रशासन को सूचना दी और एलएनजेपी में दिखाने के लिए पहुंचा। यहां सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेजा गया है। इस जांच में मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होने की पुष्टी हुई।

संपर्क में आए 13 लोग आइसोलेशन में

अस्पताल प्रशासन ने मरीज के संपर्क में आए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ मरीज का इलाज कर चुके डॉक्टर, पत्नी, बड़ा भाई, माता-पिता व दोस्तों सहित 13 लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। इन सभी लोगों के स्वास्थ्य पर जिला प्रशासन नजर रख रहा है।

केंद्र ने की उच्च स्तरीय बैठक

केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) अतुल गोयल ने देश में मंकीपॉक्स की स्थिति की समीक्षा की और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को मामलों की विस्तृत महामारी विज्ञान जांच करने का निर्देश दिया।

बैठक में, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) ने पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों जैसे उच्च जोखिम वाले समूहों पर नजर रखने की आवश्यकता का जिक्र किया। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि चूंकि एनएसीओ एक नोडल एजेंसी है जो एचआईवी के प्रसार को रोकने और यौन संचारित रोगों व प्रजनन अंगों के संक्रमण को नियंत्रित करने की दिशा में काम करती है, इसलिए इसे मंकीपॉक्स के उच्च जोखिम वाले समूहों के लिए दिशानिर्देश तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि स्वास्थ्य केंद्र उन लोगों पर नजर रखें, जिन्होंने चकत्ते होने की शिकायत की है। उन लोगों की निगरानी करने को भी कहा गया है, जिन्होंने बीते 21 दिन में उस देश की यात्रा की है, जहां मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि हुई है या इसके संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: