31.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

पीलीभीत में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- कांग्रेस की सरकार पर लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। इसी बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने अपने सभी वादे पूरे किए। उन्होंने कहा कि दुनिया देख रही है और अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। सोमनाथ मंदिर को आतातायियों ने तोड़ दिया था तो देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने उसका पुनर्निमाण कराया लेकिन सोमनाथ मंदिर को भव्य स्वरूप देने का किसी ने काम किया तो वो नरेंद्र भाई मोदी ने किया।

इसी बीच रक्षा मंत्री ने कहा कि हम केवल मंदिर नहीं बनाते बल्कि हम लोकतंत्र का भी मंदिर बनाते हैं। अंग्रेजों के जमाने में भारतीय संसद बनी थी। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री ने फैसला किया कि भारतवासियों के हाथ से लोकतंत्र का मंदिर बनना चाहिए। देखिएगा एक साल के भीतर दिल्ली में नई संसद देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम विकास करते हैं और इसके साथ ही अपनी विरासत को भी संभालकर रखते हैं। जो समाज अपनी विरासत से कट जाता है, उसकी हालत कटी पतंग की तरह हो जाती है, उसका कहीं ठौर नहीं होता है। हम भारत को कटी पतंग की तरह नहीं होने देंगे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार आई, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, यहां तक की मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी। हमारी UP की सरकार हो या केंद्र की सरकार कोई मां का लाल उंगली उठाकर नहीं कह सकता कि किसी मंत्री के दामन पर कोई भ्रष्टाचार का दाग लगा है। उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत के पन्नों को पलटकर देखें तो नेताओं ने कहा बहुत कुछ लेकिन अगर उसका थोड़ा भी पूरा किया होता तो हमारा भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन गया होता। नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत के नेताओं पर से जनता का विश्वास समाप्त होता गया।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: