30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

भाजपा का सिसोदिया पर तंज- केमिस्ट्री का सवाल पूछने पर देते हैं हिस्ट्री का जवाब

न्यूज़ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ हमले तेज करते हुए मंगलवार को दावा किया कि दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति में हुए उल्लंघनों और एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को नजरअंदाज किया था।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की आबकारी नीति के अनुसार शराब के उत्पादक, खुदरा विक्रेता और वितरक एक नहीं हो सकते। इतना ही नहीं, इनसे जुड़ी कंपनियों के निदेशक और हितधारक भी एक नहीं हो सकते।

त्रिवेदी ने कहा, ‘जवाब हमें आबकारी नीति पर चाहिए। ना तो ईमानदारी की बात करिए और ना ही बिरादरी की।’ वर्मा ने आप नेताओं पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘शिक्षा मंत्री से जब हम केमिस्ट्री का सवाल पूछते हैं तो वह हिस्ट्री का जवाब देते हैं।’ सिसोदिया दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री भी हैं।

त्रिवेदी ने दावा किया कि 25 अक्टूबर, 2021 को दिल्ली के आबकारी विभाग द्वारा ऐसे कुछ मामलों को सरकार के संज्ञान में लाया गया था, जिनमें उत्पादक, खुदरा विक्रेता और वितरक एक समान थे लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि एक विशेषज्ञ समिति ने सुझाव दिया था कि शराब की ब्रिकी बढ़ाने के लिए प्रचार- प्रसार नहीं किया जाना चाहिए लेकिन दिल्ली सरकार ने शराब के एक कार्टन पर एक कार्टन मुफ्त देना आरंभ कर दिया।

उन्होंने कहा कि समिति ने सुझाया था कि आबकारी नीति में कर्नाटक के मॉडल को अपनाया जाना चाहिए जिसमें थोक व्यापार का काम सरकार का होगा। समिति ने कहा था कि व्यक्ति विशेष को एक से अधिक लाइसेंस नहीं दिया जा सकता है।

वर्मा ने आरोप लगाया कि समिति ने गांवों और कॉलोनियों में जहां व्यापारिक बाजार नहीं है, वहां शराब की दुकानें ना खोलने का सुझाव दिया था लेकिन सरकार ने सभी सुझावों को नजरअंदाज किया। भाजपा नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से इन आरोपों का स्पष्ट जवाब मांग और कहा कि जो सवाल उठाए जा रहे हैं वह नीतिगत हैं ना कि राजनीतिक।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: