33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

‘मदरसों में पढ़ाया जाता है सिर कलम करना ..’, उदयपुर की वीभत्स घटना पर बोले मोहम्मद आरिफ खान

न्यूज़ डेस्क: राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के बाद से पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है। इस घटना पर पूरे देश के सियासी दलों ने चिंता प्रकट की और कड़ी निंदा की है। इस बीच केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसके लिए मदरसों की पढ़ाई को जिम्मेदार ठहराया है। मोहम्मद आरिफ खान ने कहा कि मदरसों में ऐसी ही चीजें पढ़ाई जाती हैं कि इस प्रकार के लोग तैयार हो जएं। उन्होंने कहा कि, ‘हमें चिंता होती है, जब लक्षण सामने आते हैं, मगर हम गहरी बीमारी को समझने से ही इनकार कर देते हैं।’

केरल के गवर्नर ने कहा कि, ‘मदरसों में बच्चों को यह पढ़ाया ही जाता है कि ईशनिंदा की सजा सिर कलम करना है। इसे खुदा के कानून के रूप में पढ़ाया जाता है। वहां क्या पढ़ाया जाता है? इस बात की जांच होनी चाहिए।’ आरिफ खान ने कहा कि जिस प्रकार की घटना हुई है, वह इस्लाम की शिक्षा नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह विचार करने की आवश्यकता है कि मदरसों में बच्चों को पढ़ाने की जरूरत है या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि देश में प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य है और ऐसी स्थिति में मदरसों में बच्चों को पढ़ाने की जगह उन्हें स्कूल भेजना चाहिए।

आरिफ खान ने कहा कि बचपन की उम्र कच्ची होती है और उस दौर में बच्चों को इस प्रकार की कट्टर शिक्षा नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना इंसान को अंदर तक हिला देने वाली है। उन्होंने कहा कि यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि साम्प्रदायिकता इंसानों से अच्छाई के अंतिम कण को भी ख़त्म कर देती है। यह फिर से आगाह करता है कि देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती सांप्रदायिक उग्रवाद का बढ़ना है। उन्होंने कहा कि यह वक़्त है, जब हमें सांप्रदायियकता से लड़ना होगा। राज्यपाल ने कहा कि एक सांप्रदायिकता का जवाब, दूसरे ओर की सांप्रदायिकता नहीं हो सकती।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: