34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

योगी सरकार ने जारी किया आदेश, कोरोना से जान गंवाने वालों के परिवारों को 50-50 हजार की मदद

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना संकट में जाने गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है. इसको देखते हुए पंचायतीराज और ग्राम्य विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. आदेश के मुताबिक कोरोना संकट में जान गंवाने वालों को राज्य सरकार आर्थिक मदद देगी. उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट से जान गंवाने वालों की संख्या 22,898 है. जिले के हिसाब से आर्थिक मदद का वितरण किया जाने वाला है.

Advt.

योगी आदित्यनाथ सरकार ने जारी किया आदेश
आदेश में जिक्र है कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लगे कर्मियों की कोरोनो से मौत पर 30 लाख रुपए (प्रति व्यक्ति) की सहायता राशि उपलब्ध की गई. कोविड-19 की रोकथाम में जुटे कर्मियों के गुजरने पर प्रति व्यक्ति 50 लाख रुपए दी गई है. इन दोनों श्रेणियों को छोड़कर सहायता राशि दी जाएगी. आदेश में सभी जिलाधिकारियों को कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

प्रमाण पत्र में जरूरी जानकारी भरना आवश्यक
सबसे पहले मृत्यु प्रमाण पत्र पर कोविड-19 से मौत को अंकित करना होगा. इसे प्रमाणित करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के तीन सितंबर को जारी निर्देश के मुताबिक अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रधानाचार्य या मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष मेडिसिन और एक सब्जेक्ट एक्सपर्ट की कमेटी का गठन किया जाएगा. मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित आवेदन पत्र भरकर जिलाधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा.

Poonam Advt.
Advt.

कमेटी को प्रमाण पत्र के सत्यापन का जिम्मा मिला
इसके बाद गठित सेल में तैनात अधिकारी आवेदन पत्र पर जरूरी जानकारी (क्रमांक, तारीख और समय) को अंकित करेंगे. इसके बाद आर्थिक मदद देने की कार्रवाई को जिलास्तर पर शुरू किया जाएगा. जिन आवेदन पत्रों के मृत्यु प्रमाण पत्र में कोविड-19 से मौत का जिक्र नहीं होगा, उसे सत्यापित करने का जिम्मा कमेटी को दिया गया है. सभी चरणों के सत्यापन के बाद पीड़ित परिवार को सहायता राशि मिलेगी.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: