33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

राजभवन में कल सुबह 11 बजे होगा मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह, 12.30 बजे होगी पहली कैबिनेट मीटिंग

न्यूज़ डेस्क: पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री शनिवार सुबह 11 बजे शपथ लेंगे. यह शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ (Chandigarh) राजभवन में होगा. इसके साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक भी कल दोपहर 12.30 बजे होगी. इस बैठक में कई बड़े फैसले होने की उम्मीद है. शपथ लेने के बाद सभी मंत्री कार्यभार ग्रहण करेंगे और बाद में दोपहर 12.30 बजे आप सरकार की पहली बैठक में भाग लेंगे.
रिपोर्ट्स के अनुसार मंत्रियों के रूप में शामिल किए जाने वाले विधायकों के अंतिम नाम लगभग तय हैं. हालांकि इसमें बदलाव हो सकता है क्योंकि पार्टी के कुछ विधायकों की ओर से जोरदार पैरवी चल रही है, जिसमें दूसरी बार विधायक और पहली बार विधायक शामिल हैं.

मंत्री पदों के लिए संभावित नामों में हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा, कुलतार संधवान, हरजोत बैंस, सर्वजीत कौर मनुके, बलजिंदर कौर, गुरमीत सिंह खुदियां, नीना मित्तल और कुंवर विजय प्रताप शामिल हैं.

पार्टी के एक नेता ने कहा, शुरुआत में, पार्टी सिर्फ छह से सात मंत्री रखना चाहती थी. पार्टी कुछ महीनों के बाद शेष मंत्रियों को शामिल करना चाहती थी. लेकिन कई नेताओं की जोरदार पैरवी के कारण और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है.’

इससे पहले भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनके शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप सांसद संजय सिंह समेत कई अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे.

आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट जीतकर कांग्रेस, शिअद-बसपा गठबंधन, बीजेपी-पंजाब लोक कांग्रेस-शिअद (संयुक्त) गठबंधन को हरा कर सत्ता हासिल की.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: