33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

राजौरी में LOC के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

न्यूज़ डेस्क: जम्मू- कश्मीर के राजौरी जिले में सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों के एक समूह की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नौशेरा सेक्टर में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को घुसपैठ करने का प्रयास किया गया। इलाके में तलाश अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। प्रवक्ता ने कहा, ‘जहां घुसपैठ की कोशिश की गई वहां सेना का अभियान जारी है। इस तलाश अभियान के दौरान ही दो घुसपैठियों के शव बरामद हुए।’ उन्होंने बताया कि इलाके में अब भी तलाश अभियान जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध आतंकवादियों के एक समूह ने सीमा पार से अंधेरे की आड़ में नौशेरा के लाम के पुखरनी गांव में घुसने की कोशिश की। सोमवार की रात करीब 10 बजे एक आतंकवादी ने बारूदी सुरंग पर पैर रख दिया, जिससे विस्फोट हो गया। आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे सेना के जवानों ने इलाके को घेर लिया और मंगलवार की सुबह तलाश अभियान शुरू किया।

नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की यह कोशिश ऐसे समय पर की गई है, जब सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के एक गाइड को रविवार को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया था। यह व्यक्ति पाकिस्तानी सेना की खुफिया इकाई के लिए भी काम करता था।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के सब्जकोट गांव के निवासी तबारक हुसैन (32) को नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया था। उसे छह वर्ष में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: