30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

राहुल गांधी को ‘दीक्षा’ देने वाला लिंगायत धर्मगुरु गिरफ्तार, नाबालिग छात्राओं का कई साल से कर रहा था यौन शोषण

न्यूज़ डेस्क: कर्नाटक में लिंगायत मठ के एक प्रमुख संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारु को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। संत पर कर्नाटक में नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। आपको बता दें कि ये संत कर्नाटक के चित्रदूर्ग में प्रमुख मुरुघा मठ के प्रमुख पुजारी हैं। संत को कर्नाटक के हावेड़ी जिले से हिरासत में लिया गया है। संत पर मठ द्वारा संचालित किए जा रहे संस्था की छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। मठ के स्कूल की छात्राओं ने लगातार साढ़े तीन साल यौन शोषण की शिकायत की है। मठ के संत शिवमूर्ति मुरुघा का नाम भी आरोपियों में शामिल है।

शिवमूर्ति पर यौन अपराधों ले बच्चों का संरक्षण यानी पॉस्को एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़ित छात्राओं ने मैसूर के एक एनजीओ ओडानाडी सेवा संस्थान से संपर्क किया और अपने साथ हुए यौन शोषण की बात बताई। एनजीओ के बाद ये मामला ज़िला बाल कल्याण समिति के संज्ञान में आया। एनजीओ प्रमुख का दावा है कि यौन उत्पीड़न सिर्फ़ दो छात्राओं का नहीं हुआ है बल्कि इस संस्थान में पढ़ने वाली कई छात्राओं का यौन शोषण किया जा रहा है।

कर्नाटक की राजनीति में लिंगायत मठों का बड़ा योगदान है। मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हो या फिर पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय से ही आते हैं। अधिकांश लिंगायत गुट सत्ताधारी बीजेपी के समर्थक माने जाते हैं। लेकिन कर्नाटक की राजनीति में कोई दल या नेता ऐसा नहीं जो लिंगायत मठों के चक्कर न लगाता हो। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुरुघा मठ आए थे। राहुल गांधी ने मठ के प्रमुख डॉक्टर शिवमूर्ति मुरूगा शरणरू स्वामी जी से मुलाकात की थी। यहां लिंगायत महंत ने उन्हें लिंग दीक्षा भी दी थी। यानी आधिकारिक रूप से लिंगायत संप्रदाय में शामिल होने का न्यौता भी दिया था।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: