30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में दिखेगा भारत और पाकिस्तान के बीच दिलचस्प मुकाबला

न्यूज़ डेस्क: अमेरिका के ओरेगॉन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को 88.39 मीटर दूरी तक भाला फेंकते हुए सिर्फ 10 सेकंड में मेन्स जैवलिन के लिए क्वालिफाई कर लिया है. फाइनल के लिए खिलाड़ी को कम से कम 83.50 मीटर (क्यू-मार्क) की दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन नीरज ने इससे कई ज्यादा दूर भाला फेंककर फाइनल में अपनी जगह पक्की की.

चेक गणराज्य के ओलंपिक रजत पदक विजेता जाकुब वादलेज्च ने पहली कोशिश में 85.23 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई है. नीरज चोपड़ा ने कहा ,‘‘ यह अच्छी शुरूआत थी. मैं फाइनल में अपना शत प्रतिशत दूंगा. हर दिन अलग होता है. हमें नहीं पता कि किस दिन कौन कैसा थ्रो फेंकेगा.’’ उन्होंने कहा, “मेरे रन अप में थो़ड़ी दिक्कत थी लेकिन थ्रो अच्छा रहा. बहुत सारे खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं.’’

यदि चोपड़ा रविवार को फाइनल में जीत दर्ज करते हैं तो वह ओलंपिक के बाद विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दुनिया के तीसरे भाला फेंक खिलाड़ी बन जाएंगे. उनसे पहले नार्वे के आंद्रियास थोरकिलडसेन (2008-09) और चेक गणराज्य के विश्व रिकॉर्ड धारी यान जेलेनी ने 2001-02 और 1992-93 में यह इतिहास रचा था.

नीरज चोपड़ा भारत के पहले ट्रैक एवं फील्ड एथलीट है जिन्होंने ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया. वह मौजूदा राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन और एशियाई खेलों के चैंपियन है. वह बेहतरीन फॉर्म में है और उन्होंने दो बार अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है.

पुरुषों के भाला फेंक के फाइनल इवेंट में, प्रशंसक भारत और पाकिस्तान के बीच दिलचस्प मुकाबला देखेंगे. पाकिस्तान के बेहतरीन एथलीटों में से एक अरशद नदीम ने भी ग्रुप बी में चौथे स्थान पर रहकर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया है.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: