31.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस प्रत्याशी ने पति पर लगाया गैंगरेप का आरोप, कहा- अधिकारियों को दिखाता है वीडियो

न्यूज़ डेस्क: विधानसभा चुनाव-2022 में मुजफ्फरनगर जिले से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी उम्मीदवार ने अपने पति के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाया है. महिला नेता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर सामुहिक दुष्कर्म करने और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. महिला नेता का आरोप है कि 10 मार्च को वोटो की गिनती की जा रही थी. इस दौरान उनके पति मतगणना में उन्हें साथ लेकर नहीं गए. बल्कि पीड़िता को उनके पति ने एक मकान में बंधक बनाकर उनका गैंगरेप कराया. पीड़िता के आरोप से हर कोई हैरान है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया “मैंने यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा है. शादी के बाद से मेरे साथ धोखाधड़ी हो रही है. मेरा पति मेरे साथ अक्सर ही मारपीट करता था. मतगणना के दिन उसने मुझे काउंटिंग बूथ पर नहीं जाने दिया. उसने मुझे एक मकान में बंधक बना लिया और अपने मामा को बुलाकर मेरे साथ रेप किया.”

महिला ने बताया कि रेप के बाद उसके साथ मारपीट भी की गई. महिला के पास जो रुपए थे, वो भी छीन लिए गए. जब आरोपी वहां से चले गए तब महिला ने डायल 100, 112 पर कॉल किया, लेकिन कॉल नहीं लगा. इसके बाद उसने सिविल लाइन थाने में फोन लगाया, जिसके बाद एक महिला कॉन्स्टेबल घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता को बंधनमुक्त कराया.

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अधिकारियों को दिखाता है. पीड़िता ने कहा” मैं बेहद परेशान हूं. मेरा मन कर रहा है कि मैं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लूं.” वहीं इन आरोपों को लेकर आरोपी पति ने अपना पक्ष रखते हुए कहा “कांग्रेस की तरफ से मुझे विधानसभा टिकट मिला था, लेकिन मैंने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाया. मेरी दो पत्नियां हैं. जिस पत्नी ने आरोप लगाया है वह मुझसे कहती है कि मेरे साथ 24 घंटे रहना पड़ेगा. चुनाव हारने के एक दिन बाद देर रात पत्नी के साथ रहने के बाद मैं बाहर जाने लगा तो वह बाहर आ गई. इसके बाद अचानक थाने पहुंच गई और पुलिस से मेरी शिकायत कर दी. मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है, मुझ लगाए गए आरोप झठे हैं.”

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: