33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

वैक्सीन से मौत की जांच की मांग वाली याचिका पर SC ने कहा- असंतुष्ट हमेशा रहेंगे, नीति उनके अनुसार नहीं बनाई जा सकती

न्यूज़ डेस्क: वैक्सीनेशन से मौतों की जांच वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि टीके पर संदेह नहीं कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कहा गया कि असंतुष्ट हमेशा रहेंगे, लेकिन नीति उनके अनुसार नहीं बनाई जा सकती है। वविश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे मंजूरी दी है, लाखों लोग इसे लगवा रहे हैं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एएस बोपन्ना की पीठ ने कहा, ‘हम यह संदेश नहीं भेज सकते कि टीकाकरण में कुछ समस्या है। हम इस पर संदेह नहीं कर सकते।’

Poonam Advt.
Advt.

अजय कुमार गुप्ता की तरफ से एक जनहित याचिका दायर कर टीकाकरण के बाद होने वाली सभी मौतों की जांच की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता ने बढ़ती मौतों और कोविड वैक्सीनेशन के बाद 30 दिनों के भीतर होने वाली मौतों के मामलों की जांच के निर्देश देने को याचिका दाखिल की है। याचिकाकर्ता के वकील कॉलिन गोंजाल्विस ने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद प्रतिकूल घटनाएं हुई हैं। अन्य देशों के विपरीत भारत में इसे रिपोर्ट किया गया। उन्होंने भारत में कोविड के खिलाफ टीकाकरण शुरू होने के बाद से 9,000 से अधिक आंकी थी। जबकि आरोप लगाया था कि यदि वैक्सीन लेने के बाद किसी की मौत हो जाती है, तो कोई उचित जांच या शव परीक्षण नहीं किया जाता है ।

Advt.

पीठ ने कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई किसी भी प्रकार की नीति के लिए हमेशा असहमति होगी। हमेशा असहमत होने के कारण होते हैं लेकिन हम उनके अनुसार अपनी नीति नहीं बना सकते। कोविड के खिलाफ प्रत्येक भारतीय का टीकाकरण करने का निर्णय डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों के अनुरूप है। अमेरिका जैसे विकसित देशों द्वारा भी ऐले कदम उठाए गए हैं। हम उस दिशा में अच्छी तरह से आगे बढ़ रहे हैं और पूरी आबादी को टीका लगाने की प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण चरण में है। हम इस प्रक्रिया को रोकना नहीं चाहते हैं।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: