33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

सैफई, बक्सर व मेहा ने अगले दौर में बनाया स्थान

बड़हलगंज: नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन तीन मैच खेले गये, जिसमें सैफई, बक्सर व मेहा ने मैच जीतकर अगले दौर में अपना स्थान बनाया।

बारिश के कारण दो दिन के लिए स्थगित होने के बाद शुक्रवार को नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में तीन मैच खेले गए। पहला मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल क्लब सैफई व काठमांडू के बीच खेला गया। जिसमें मैच के पहले हॉफ के 17वें मिनट में सफाई के शिवम ने पहला गोल दागकर काठमांडू पर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। जवाब में 28वें मिनट में काठमांडू के खिलाड़ी रमन ने भी एक गोल दागकर टीम को बराबरी पर खड़ा कर दिया। दूसरे हॉफ में दोनो टीमों ने कोई गोल नही मारा। जवाब में पेनाल्टी शूट में सैफई ने 5-4 से जीत हासिल कर ली। पहले मैच का शुभारंभ डॉ उग्रसेन व श्रीमद्भागवत यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया।
वहीं दूसरा मैच कामख्या क्लब बक्सर व सेंट एंड्रयूज क्लब गोरखपुर के बीच खेला गया। दोनो टीमें दोनो हॉफ में कोई गोल नही बना सकी। तत्पश्चात पेनाल्टी शूट में बक्सर ने 5-4 से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरे मैच का शुभारंभ निषाद पार्टी के नेता योगेश मणि त्रिपाठी व डॉ रमेश चन्द्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Advt.

वहीं तीसरा मैच मदनी क्लब मेहा व स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर के बीच खेला गया। जिसमें पहले हॉफ के 14वें मिनट में पेनाल्टी शूट में मेहा के खिलाड़ी सरफराज ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। वहीं दूसरे हॉफ में मुबारकपुर के खिलाड़ी तालिब ने 18वें मिनट में गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला दिया। तत्पश्चात पेनाल्टी शूट में मेहा ने 2-0 से जीतकर मैच के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इससे पूर्व डॉ श्रीराम गुप्ता व कलीम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। निर्णायक खुर्शीद आलम, अमीर खान व सगीर खान रहें, जबकि उद्द्घोषक की भूमिका मुन्ना शाही व रविंद्र कुमार ने निभाई। चेयरमैन प्रतिनिधि बीरु सोनकर, श्रवण जायसवाल, रविन्द्र सिंह उज्जैन व योगेश राय ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, अमित वशिष्ठ त्रिपाठी, अशोक जायसवाल, आजाद अहमद, कृष्णा मोदनवाल, चुन्नू, सरफराज, पप्पू आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: