30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन पाया गया कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती

न्यूज़ डेस्क: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना की चपेट में आ गया है। बता दें कि उसे इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) में भर्ती कराया गया है। इसको लेकर तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने सोमवार को यहां एक सत्र अदालत को दी। छोटा राजन को एम्स में भर्ती के कराने के साथ ही, वहां सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम भी किए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वहां सुरक्षा कड़ी की गई है और किसी को आने जाने की इजाजत नहीं है। बता दें कि 2015 में छोटा राजन इंडोनेशिया के बाली से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया था, जिसके बाद से वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। मुंबई में उसके खिलाफ दर्ज सभी मामले सीबीआई को स्थानांतरित कर दिए गए हैं और उस पर मुकदमा चलाने के लिए विशेष अदालत गठित की गई है।

वहीं उसके कोरोना संक्रमित पाए जाने को लेकर सोमवार को तिहाड़ के सहायक जेलर ने फोन के माध्यम से दिल्ली की सत्र अदालत को जानकारी दी कि वह एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राजन को न्यायाधीश के समक्ष पेश नहीं कर सकते हैं, क्योंकि गैंगस्टर छोटा राजन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

वहीं देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि, पिछले 24 घंटे में देशभर में तीन लाख से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के 3,23,144 नए मामले आने के बाद देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,76,36,307 हो गई है। वहीं एक दिन में देशभर में 2,771 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,97,894 हो गई है। बता दें कि अबतक देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,82,204 है। हालांकि अच्छी बात है कि इस महामारी की चपेट में आने के बाद ठीक होने वालों की संख्या भी लाखों में है। अभी तक अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले मामलों की कुल संख्या 1,45,56,209 है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: