34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने स्वामीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की

न्यूज़ डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान ने रविवार को अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के अंतिम दिन अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में स्थित स्वामीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को अहमदाबाद के निकोल इलाके में स्थित एक मंदिर में मत्था टेका था और रोड शो किया था, जिसे गुजरात में दिसंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए आप के प्रचार अभियान की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

रविवार को स्वामीनारायण मंदिर जाने के दौरान इसुदान गढ़वी और गोपाल इटालिया सहित पार्टी की गुजरात इकाई के कई नेता भी केजरीवाल व मान के साथ थे। आप की गुजरात इकाई द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, केजरीवाल और मान रविवार शाम दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को गांधी आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ अपने अहमदाबाद दौरे की शुरुआत की थी। उन्होंने निकोल और बापूनगर में एक रोड शो भी किया था, जिसमें बड़ी संख्या में ‘आप’ के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए थे।

रोड शो के बाद केजरीवाल ने राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर अहंकारी होने का आरोप लगाया। उन्होंने गुजरात की जनता से आप को सरकार बनाने का एक मौका देने की अपील की। पंजाब में कांग्रेस में खींचतान के बीच हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में अपने शानदार प्रदर्शन से उत्साहित आप का लक्ष्य खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के एकमात्र विकल्प के तौर पर पेश करना है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: