33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

कश्मीर से दिल्ली तक शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी का पूर्वानुमान

न्यूज़ डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्य ठंड से कांप रहे हैं. दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर से ठिठुर रहा है, कई जगहों पर कोहरा भी मुश्किलें बढ़ा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने कहा था कि अगले कुछ दिनों तक ठंड का कहर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में पहाड़ों से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट होगी.

Poonam Advt.
Advt.

कड़ाके की सर्दी के बीच लोग अलाव व हीटर के जरिए राहत पाने में लगे हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी.

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान जैसे कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों में तापमान में भारी गिरावट देखी गई है, और अब, मौसम एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि इस सप्ताह कुछ राज्यों में ये स्थिति बनी रहने की संभावना है.

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक बहुत ठंड रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने कहा, दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 से 25 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इस सप्ताह पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 24 और 25 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में घना कोहरा छाने की संभावना है.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर शीतलहर की चेतावनी दी है. इसके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू, कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल में भी शीतलहर से ठिठुरन बढ़ेगी.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: