30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

क्या सच में भी आने वाला है प्रलय, देश के कई हिस्सों में आग का कहर, अब चपेट में आया ये शहर

न्यूज़ डेस्क: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल में कई जगहों से आग लगने की सूचना सामने आई है। जंहा इस बात का पता चला है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितोली, मगधी और ताला जोन के अलग-अलग इलाकों में आग भड़क उठी है। जिसकी पुष्टि प्रबंधन ने भी की है। सूचना मिलने के उपरांत वन‍ विभाग का अमला फायर लाइन को काटने के कार्य में जुट गया है और वन अमले को अलर्ट भी कर दिया गया। मिली जानकती के अनुसार इस तरह की घटनाएं गर्मी के दिनों में आमतौर पर जंगलों के भीतर आग लग ही जाती है, लेकिन जब इस बार आग लगी तो उस पर काबू पाना बहुत ही मुश्किल हो गया, और अब तो इस आग ने भयानक रूप भी लेना शुरू कर दिया है। बीते 3 दिनों में अलग-अलग जगह आग लगने की सूचना सामने आई है।

आग लगने की वजहों की पड़ताल में यह पता चला है कि जंगल में महुआ बीनने के लिए जाने वाले ग्रामीण आग लगा देते हैं ताकि जमीन साफ हो जाए और गिरने वाला महुआ नज़र आए। पत्तों की वजह से महुआ दिखाई नहीं पड़ता और पत्तों के नीचे छिप जाता है। यही वजह है कि आग लगाकर पत्तों को जला दिया जाता है और इस तरह से सफाई की जाती है। लेकिन यह आग कभी-कभी भड़क जाती है और जंगल तक पहुंच जाती है जिससे बड़ी घटनाएं होने लगती हैं।

Advt.

इस आगजनी में जंगल के कीमती पेड़ जल गए हैं और पशु-पक्षियों को भी बहुत हानि हुई है। हालांकि अभी पशु-पक्षियों के नुकसान की कोई पुष्टि पार्क प्रबंधन ने नहीं की है। जंगल में आग लगने की घटनाएं लगभग हर साल होती हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अतिरिक्त रेगुलर फॉरेस्ट में भी जंगल के अंदर ग्रामीण आग लगा देते हैं जिससे वन अमले को बहुत मशक्कत करनी पड़ती है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: