34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

गोरखपुर समेत आस-पास के जिलों में गर्मी से 19 जुलाई से मिलेगी राहत, झमाझम बारिश के आसार

न्यूज़ डेस्क: पूर्वांचल सहित गोरखपुर के लोग गर्मी से परेशान है. बरसात की आस लगाए बैठे लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि आगामी 19 जुलाई से गोरखपुर और उसके आसपास के जिलों में अच्छी वर्षा के आसार हैं. यह वर्षा 19 जुलाई से लगातार तीन से चार दिन तक होंगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल पाएगी.

सावन के महीने में जेठ माह जैसी दहक

गोरखपुर और आसपास के जिलों में मौसम विभाग ने कई बार बरसात होने की आसार बताए लेकिन बरसात नहीं हुई. आमजन के साथ-साथ किसान भी गर्मी के कारण खेतों में फसल के नुकसान होने से डरे हुए हैं. बरसात न होने से धान के खेतों में दरारें पड़ गई हैं. धान पीले हो रहे हैं. अगर इस सप्ताह बरसात नहीं हुई तो धान खेतों में ही सूख जाएंगे जिससे किसानों को काफी नुकसान हो सकता है. कई जगहों पर किसान पंपिंग सेट और नलकूप से खेतों की सिंचाई करते दिख रहे हैं लेकिन वह धान की फसल के लिए काफी नहीं है. फिलहाल गोरखपुर में सावन के महीने में जेठ माह जैसा दहक झेल रहे हैं.

अधिकतर किसानों ने धान की रोपाई कर दी

गोरखपुर में रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब है लेकिन वातावरण में नमी और तेज धूप के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है. उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. फिलहाल, मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि गोरखपुर और बगल की कई जिलों में 19 जुलाई से बरसात के आसार हैं. गोरखपुर के किसानों की मानें तो अगर 3 से 4 दिन में बरसात नहीं हुआ तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है क्योंकि गोरखपुर में अधिकतर किसानों ने धान की रोपाई कर दी है. अभी कुछ किसान बरसात के इंतजार में खेतों में धान की रोपाई भी नहीं कर पाए हैं. अगर इस सप्ताह बरसात नहीं हुई तो किसानों को काफी नुकसान हो सकता है.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: