33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

गोवा : टिकट मिलने से पहले ही प्रचार में जुटे मनोहर पर्रिकर के बेटे, फडणवीस ने बताई उम्मीदवारी की योग्यता

न्यूज़ डेस्क: टिकट को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस तनातनी जारी है. भाजपा की ओर से मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल की उम्मीदवारी के लिए अभी टिकट जारी नहीं किया गया है. फिर भी वे घर-घर जाकर प्रचार करना शुरू कर दिए हैं. वहीं, भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि किसी नेता का बेटा होना ही उम्मीदवारी की योग्यता नहीं है.

बताते चलें कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर पंजिम विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे हैं. भाजपा कोर ग्रुप और केंद्रीय चुनाव समिति ने इस विधानसभा सीट से उनके नाम का फैसला नहीं किया है. उधर, टिकट को लेकर मनोहर पर्रिकर के बेटे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस में बहस जारी है. फडणवीस भाजपा की गोवा इकाई के प्रभारी भी हैं.

इस बीच, भाजपा की गोवा इकाई के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने उत्पल पर्रिकर को नसीहत देते हुए कहा कि सिर्फ इसलिए कि कोई मनोहर पर्रिकर या किसी नेता का बेटा है, तो उसे भाजपा के टिकट के योग्य नहीं मान लिया जा सकता. उनके इस बयान के बाद उत्पल पर्रिकर ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि क्या फडणवीस कह रहे हैं कि केवल जीतने की योग्यता ही मानदंड है? चरित्र कोई मायने नहीं रखता? आप एक ऐसे व्यक्ति को टिकट देने जा रहे हैं, जिसका आपराधिक इतिहास है और हमें घर बैठना है?

Advt.

उत्पल ने आगे कहा कि अगर भाजपा की ओर से पणजी निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक अतानासियो मोनसेरेट को टिकट दिया जाता है तो वह चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि गोवा में जिस प्रकार की राजनीति हो रही है, वह मुझे बर्दाश्त नहीं है. यह मुझे मंजूर नहीं है. इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता और सिंगर हेमा सरदेसाई ने कहा है कि मुझे टीएमसी से टिकट मिल रहा है. मगर, उत्पल चुनाव लड़ रहे हैं, तो मुझे लड़ने की जरूरत नहीं है. वह एक ऐसा चेहरा हैं, जिसे पंजिम की जरूरत है.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: