30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

झारखंड के 59 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को मिलेगा सस्ता पेट्रोल, 25 रुपये प्रति लीटर की मिली छूट

न्यूज़ डेस्क: झारखंड सरकार के दो साल पूरे होने पर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा एलान किया. अब राज्य के गरीब यानी राशन कार्डधारियों को 25 रुपये सस्ता पेट्रोल मिलेगा. सीएम श्री सोरेन की घोषणा से राज्य के करीब 60 लाख राशन कार्डधारियों को सस्ता पेट्रोल मिलेगा. यह लाभ आगामी 26 जनवरी, 2022 से मिलेगा.

आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में राशन कार्डधारियों की कुल संख्या 5,908,905 है. इसमें प्रायोरिटी हाउसहोल्ड (PH) कार्डधारियों की संख्या 5,009,207 और अंत्योदय राशन कार्डधारियों की संख्या 899,698 है. बता दें कि पूर्व में गरीबी रेखा के नीचे (BPL) श्रेणी के परिवारों को गरीब माना जाता था. लेकिन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (NFSA) के तहत अब प्रायोरिटी हाउसहोल्ड और अंत्योदय राशन कार्ड बनते हैं.

बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन के एलान के बाद राज्य के 5,908,905 कार्डधारियों को हर महीने 250 रुपये का लाभ मिलेगा. राज्य के सभी राशन कार्डधारियों को यह राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जायेगी. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई को देखते हुए सीएम श्री सोरेन ने राशन कार्डधारियों को 25 रुपये प्रति लीटर की छूट दी है. इसके तहत प्रति राशन कार्डधारियों को हर महीने 10 लीटर के एवज में कुल 250 रुपये उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जायेगी.

सीएम श्री सोरेन ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से गरीब परिवार अपनी फसल और सब्जियों को बाजार में नहीं बेच पाते थे. घर में रखे बाइक या स्कूटी का उपयोग नहीं कर पाते थे. इस कारण राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है कि अब राज्य के गरीब राशन कार्डधारियों को पेट्रोल में 25 रुपये की छूट दी जायेगी. इससे गरीबों को काफी हद तक राहत मिलेगी. कहा कि राज्य सरकार सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सतत प्रयासरत है. इसी दिशा में यह एक कदम है.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: