30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

दिल्ली एयरपोर्ट 2021 में कार्गो संचालन में देश में नंबर वन

न्यूज़ डेस्क: आईजीआई एयरपोर्ट देश के अन्य एयरपोर्ट के मुकाबले अन्य छेत्रों की तरह ही कार्गो संचालन के छेत्र में भी नंबर वन बनी हुई है। साल 2021 में 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक आईजीआई एयरपोर्ट कार्गो ने रिकॉर्ड कुल 9.3 लाख मीट्रिक टन कार्गो का सफलतापूर्वक संचालन किया है। जोकि 2020 के मुकाबले 27 फीसदी अधिक है। इसका एक बड़ा कारण पिछले साल महामारी के दौरान स्वस्थ कार्गो में वृद्धि का होना भी है।

आईजीआई एयरपोर्ट ऑपरेटर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अनुसार संचालित किए गए कुल 9.3 लाख मीट्रिक टन कार्गो में से 3.3 लाख मीट्रिक टन घरेलू कार्गो और 6 लाख मीट्रिक टन इंटरनेशनल कार्गो थे। दिल्ली एयरपोर्ट द्वारा संचालित प्रमुख उत्पाद श्रेणियों में रेडीमेड परिधान (आरएमजी), इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, फार्मास्यूटिकल्स, चिकित्सा आपूर्ति, ऑटोमोबाइल व मशीन के पार्ट्स शामिल हैं।

आईजीआई देश का सबसे बड़ा और व्यस्ततम एयरपोर्ट है। यह देश का एकमात्र एयरपोर्ट है जहां से साल 2019 में 10 लाख मीट्रिक टन से अधिक के कार्गो का संचालन हुआ था, जो भारत के कुल एयर कार्गो का लगभग 30 प्रतिशत है। साल 2021 में, दिल्ली एयरपोर्ट ने 25,000 से अधिक कार्गो उड़ानों का संचालन किया, जबकि 2019 में यह आंकड़ा करीब 9,900 था।

महामारी के दौरान प्रमुख केंद्र बनाया गया था आईजीआई

Advt.

महामारी के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दिल्ली एयरपोर्ट को कोविड-19 राहत सामग्रियों के वितरण के लिए प्रमुख केंद्र बनाया था। यहां से लगभग 2,000 मीट्रिक टन कोविड-19 राहत कार्गो के साथ 150 से अधिक कार्गो राहत उड़ानों का संचालन किया गया था। इसमें सूट, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सहित 38 मिलियन से अधिक पीपीई व चिकित्सा सामग्री जैसे तापमान गण, दस्ताने, आदि शामिल थे। इसके साथ ही यहां से 24 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 राहत सामग्री के सुचारू रूप से पहुंचाया गया। इससे 60 हजार से अधिक अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं – डॉक्टर, नर्सऔर सुरक्षा कर्मी लाभान्वित हुए। यही नहीं अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन 2019 में 71 से बढ़कर 87 गंतव्यों तक पहुंच गए। विदेह कुमार जयपुरियार, सीईओ-डायल ने बताया कि हवाईअड्डे के मजबूत अंतरराष्ट्रीय स्तर के कारण यह संभव हुआ।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: