30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

दिल्ली की सीमाओं से किसानों को हटाने के लिए गृह मंत्रालय की रणनीति तैयार

न्यूज़ डेस्क: एक ओर देश में कोरोना संक्रमण का प्रसार बहुत तेजी से होने लगा है तो वहीं दूसरी ओर राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन तीन माह से लगातार जारी है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अब केंद्र सराकर इन किसानों को दिल्ली की सीमाओं से हटाने की तैयारी में है। सरकार को डर है कि कहीं आंदोलनरत किसानों में संक्रमण का प्रसार हो गया तो इसके परिणाम भयावह होंगे। ऐसे में गृह मंत्रालय ने किसानों को दिल्ली की सीमाओं से हटाने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सराकर की ओर से किसानों को पहले प्यार से समझाया जाएगा।

अन्य स्थान पर आंदोलन करने के लिए दी जाएगी जगह

Advt.

साथ ही उनको यदि आंदोलन जारी रखना है तो किसी अन्य स्थान पर जगह देने की बात भी की जाएगी। यदि इसके बाद भी किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहे तो अर्धसैनिक बलों का उपयोग कर उन्हें वहां से हटाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा सरकार को भी अहम जिम्मादारी सौंपी गई है।

गृहमंत्रालय की ओर से किया गया टिकरी और सिंघू बॉर्डर का हवाई सर्वे
किसानों को दिल्ली की सीमाओं से हटाने की लिए गृह मंत्रालय ने अपना काम शुरू भी कर दिया है। मंत्रालय की ओर से टिकरी और सिंघु बॉर्डर का हवाई सर्वे भी किया गया है। इसके अलावा अन्य खुफिया एजिंसियों से आंदोलनरत किसानों की संख्या के बारे में जानकारी ले ली गई है। सरकार की ओर से दो बार किसानों को आंदोलन स्थल से हटने के लिए प्यार से समझाया जाएगा। इसके बाद वो नहीं माने तो बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटा दिया जाएगा। इसमें हरियाणा सरकार का अहम रोल होगा। सीएम मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज लगातार किसानों से आंदोलन खत्म करने का अनुरोध कर रहे हैं। उनको बता रहे हैं कि कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है। ऐसे में वो अपना आंदोलन स्थगित कर दें। हालांकि अब तक किसान अपनी मांग पर अड़े हैं और सरकार की बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: