33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

नए वैरिएंट का खौफ, गुजरात में विदेश से आने वालों के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी

न्यूज़ डेस्क: कोरोना फिर रूप बदल कर दुनिया को डरा रहा है. दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के तेजी से रूप बदलने वाले वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ की वजह से पूरी दुनिया डरी हुई है. इधर केंद्र सरकार ने भी सभी राज्यों को सतर्क रहने को कहा है. इस बीच गुजरात में कोरोना के नए वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए विदेश से आने वालों के लिए कोरोना जांच जरूरी कर दिया गया है. अब बाहर से आने वालों के लिए आरटी- पीसीआर टेस्ट अनिवार्य होगा.

Poonam Advt.
Advt.

वहीं, कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाला राज्य महाराष्ट्र भी सतर्क है. ‘ओमिक्रॉन’ पर आगे के दिशा निर्देश बनाने के लिए बीएमसी ने बैठक बुलाई है. वहीं, कोरोना वायरस और वैक्सीनेशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक बुलाई गई है.

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में पाए गए इस नए वैरिएंट पर फिलहाल WHO रिसर्च कर रहा है. रिसर्च के बाद कोरोना के इस वैरिएंट को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ या ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ के कैटगरी में डाला जाएगा. वहीं, दक्षिण अफ्रिका में होने वाले महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप को भी टाल दिया है.

इन देशों ने द. अफ्रीका से उड़ानों पर लगाई रोक

Advt.

ब्रिटेन, इजरायल, सिंगापुर, नीदरलैंड और फ्रांस समेत अमेरिका ने भी अफ्रीका के दक्षिणी भाग में आने वाले देशों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. वहीं, कोरोना के इस वैरिएंट का असर पूरी दुनिया में दिखने लगा है. शुक्रवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गई है. कोरोना के इस नए वैरिएंट की चिंता ने ग्लोबल बाजारों में कारोबार को कमजोर कर दिया है. वहीं, इसका असर विश्व व्यापार संगठन की मिनिस्ट्रियल कांफ्रेंस पर भी पड़ा है.

WHO ने नए वेरिएंट को लेकर चिंता जाहिर की है. WHO ने कहा कि यह वेरिएंट कई म्यूटेशन वाला है. शुरुआती जांच से पता चला है कि वेरिएंट से संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ सकती है. दक्षिण अफ्रीका के लगभग सभी जगहों में इस वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं. SARS-CoV-2 की जांच के तरीकों से इसका पता लगाया जा रहा है.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: