34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

सीएम योगी का ‘राम मंदिर, जिन्ना, आतंकवाद’ राग, बुआ-बबुआ पर तंज- इनसे गिरगिट भी शरमा जाएगा

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश में चुनाव है और सियासत जवां है. तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. जुबानी हमले जारी हैं. खास बात यह है सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी मंच पर आते हैं तो विपक्षियों को एक-एक करके बयानों से पछाड़ना शुरू कर देते हैं. शनिवार को सीएम योगी ने गोंडा में 450 करोड़ रुपए से बनने वाले एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास किया. कई योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और स्वीकृति पत्र दिए. संबोधन में सीएम योगी ने कई बातों का जिक्र किया. सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर, जिन्ना, आतंकवाद, केंद्र और राज्य के कोरोना मैनेजमेंट से जुड़ी ढेर सारी बातें की.

Poonam Advt.
Advt.

सीएम योगी ने भाषण में कहा- याद करिए, जिन आतंकवादियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि पर हमला किया, उन आतंकवादियों के मुकदमे बड़े बेशर्मी के साथ वापस लेने का कार्य पिछली सरकार ने किया. ये जो दंगाई हैं, जिन्ना के अनुयायी हैं. ये गन्ने की मिठास को क्या समझ पाएंगे. उन लोगों को जिन्ना पर विश्वास है, वो लोग दंगे करवाते थे. किसानों को तबाह करते थे. आस्था पर प्रहार करते थे.

संबोधन में सीएम योगी ने राम मंदिर का जिक्र करके विपक्षियों पर तंज कसे. उन्होंने कहा- जो आस्था का सम्मान करना जानते हैं. वो लोग अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण करा रहे हैं. अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर बनाने के लिए किसने रोका था. कांग्रेस को किसने रोका, बुआ और बबुआ को किसने रोका. इनको तो पूरा मौका मिला था. उनकी सरकार में भाई-भतीजे के लिए काम होता था, उनकी सरकार में अपना-पराया था. हमने ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ पर काम किया.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: