सहजनवा(ज्वाला निगम): भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद गोरखपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीरज दुबे का बुधवार को पिपरौली ब्लाक पर भाजपा एवं भाजयुमों के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान राम के चित्र भेंट किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने का प्रयास किया जाएगा साथ ही कार्यकर्ताओं के हितों का ख्याल रखा जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में विनोद निगम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह वीरु, आकाश गुप्ता, परमात्मा सिंह, संजय सिहं, नरेश निगम, अभिषेक मिश्रा, सुनील निगम, आईटी संयोजक सुरेंद्र निगम, दिवेश गौड़ आदि बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






