30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

पूर्वांचल की राजनीति में महाराजा सुहेलदेव और हरिशंकर तिवारी, इनके जरिए बीजेपी और सपा को क्या मिलेगा?

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश के लिए रविवार का दिन बड़ी सियासी सरगर्मी लेकर आया. पूर्वांचल के दिग्गज हरिशंकर तिवारी के बड़े बेटे पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी, चिल्लूपार के विधायक विनय शंकर तिवारी और विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय के अलावा संतकबीर नगर के बीजेपी विधायक दिग्विजय नारायण चौबे, बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष तिवारी सपा में शामिल हुए. हरिशंकर तिवारी के कुनबे के सपा में शामिल होने के बाद पूर्वांचल में बीजेपी को बड़ी चुनौती मिलनी तय है. पूर्वांचल (खासकर गोरखपुर) में सीएम योगी आदित्यनाथ भी बड़े नेता हैं. इस बार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और सपा पूर्वांचल में गढ़ को मजबूत कर रही है.

Poonam Advt.
Advt.

पूर्वांचल में जीत की जुगत में बीजेपी-सपा

पूर्वांचल में माइलेज लेने की फेर में जुटी पार्टियों के लिए महाराजा सुहेलदेव का नाम भी वोटबैंक कनेक्शन के रूप में उभरा है. पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव पर करने का ऐलान किया था. कई मौकों पर पीएम नरेंद्र मोदी भी महाराजा सुहेलदेव के नाम का जिक्र कर चुके हैं. सपा के सहयोगी ओमप्रकाश राजभर भी खुद को पूर्वांचल के बड़े दावेदार मानते हैं. रविवार को एक तरफ हरिशंकर तिवारी के कुनबे ने सपा का दामन थामा, दूसरी तरफ महाराजा सुहेलदेव के वंशज मोनू राजभर ने बीजेपी ज्वाइन किया. पूर्वांचल में सपा और बीजेपी अपना कुनबा क्यों बढ़ा रही है? महाराजा सुहेलदेव का उत्तर प्रदेश की राजनीति से क्या कनेक्शन है?

राजभर वोटबैंक पूर्वांचल में बड़ा गेमचेंजर

11वीं सदी में श्रावस्ती के सम्राट महाराजा सुहेलदेव थे. महमूद गजनवी की सेनाओं के खिलाफ महाराजा सुहेलदेव ने मोर्चा संभाला था. गजनवी के भांजे सैयद सालार मसूद गाजी ने सिंधु नदी पार करके भारत के कई हिस्सों पर कब्जा जमाया. उसकी सेना बहराइज की तरफ बढ़ी तो उनका मुकाबला महाराजा सुहेलदेव से हुआ. युद्ध में महाराज सुहेलदेव की सेना ने जीत हासिल की. 17वीं शताब्दी में लिखे गए ‘मिरात-ए-मसूदी’ में महाराजा सुहेलदेव की बहादुरी का विस्तार से जिक्र है. आज भी महाराजा सुहेलदेव के वंशज राजभर मौजूद हैं. राजभर वोटबैंक पूर्वांचल में गेमचेंजर की भूमिका में हैं.

पूर्वांचल में 12 से 22 फीसदी राजभर वोटबैंक

पूर्वांचल के कई जिलों में राजभर वोटबैंक राजनीतिक समीकरण को बनाने और बिगाड़ने की ताकत रखता है. उत्तर प्रदेश में राजभर समुदाय की आबादी करीब 3 फीसदी है. पूर्वांचल में राजभर वोटबैंक 12 से 22 फीसदी के करीब है. अंबेडकरनगर, लालगंज, गाजीपुर, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, मछलीशहर, चंदौली, वाराणसी, मऊ, जौनपुर, मिर्जापुर और भदोही में राजभर वोटबैंक की तादाद काफी ज्यादा है. उत्तर प्रदेश की करीब 50 सीटों पर इनका वोटबैंक से निर्णायक भूमिका निभाता है.

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी से मिलकर चुनाव लड़ा था. इसका फायदा दोनों पार्टियों को मिला था. इस बार हालात बदले हैं. ओमप्रकाश राजभर ने सपा से हाथ मिलाया है. पूर्वांचल के कद्दावर नेता हरिशंकर तिवारी का परिवार भी सपा में आ चुका है. दूसरी तरफ बीजेपी ने महाराजा सुहेलदेव के वंशजों पर भरोसा जताया है. नतीजा क्या होगा, उसके लिए इंतजार करिए.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: