30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

लद्दाख के बाद उत्तराखंड में भी चीन ने शुरू की हरकत, इंडियन आर्मी भी हुई अलर्ट

न्यूज़ डेस्क: लद्दाख के बाद अब चीन ने उत्तराखंड सीमा पर भी सक्रियता बढ़ा दी है. लगभग 6 महीने से भी अधिक समय के बाद चीनी सेना ने उत्तराखंड में बाराहोती सेक्टर (Barahoti Sector) में एक बार फिर से अपनी गतिविधि बढ़ाई है. सरकार से जुड़े सूत्रों ने मीडिया को बताया है कि उत्तराखंड में बाराहोती इलाके, जिसे LAC के सेंट्रल सेक्टर के नाम से भी जाना जाता है, वहां चीन की गतिविधि बढ़ी है.

बताया जा रहा है कि भविष्य में यहां चीन अपनी सक्रियता बढ़ा सकता है, जिससे निपटने की तैयारी भारत की तरफ से भी की जा रही है. सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि, चीनी सेना के लगभग 40 जवानों ने बाराहोती के पास LAC पर पैट्रोलिंग के लिए आए थे. इस इलाके में बहुत लंबे वक्त के बाद चीन की एक्टिविटी देखी गई है. सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि LAC पर चीनी सेना ने अपने एयरबेस पर एक्टिविटी बढ़ा दी है, जहां कई ड्रोन और हेलीकॉप्टर्स ऑपरेट किए जा रहे हैं.

Advt.

उन्होंने बताया कि बाराहोती में पहले भी कई बार चीन एक्टिविटी कर चुका है और वो उत्तर-पूर्वी के कई इलाकों के साथ-साथ यहां भी अपना दावा करता है. सूत्र बताते हैं कि लद्दाख में गत वर्ष हुए संघर्ष जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए इंडियन आर्मी यहां भी तैनात हो गई है. सेना आगे बढ़ रही है और यहां कमांडर भी डेरा डाले हुए हैं.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: