30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

विक्की कौशल पर लगा दूसरे की स्कूटर का नंबर प्लेट इस्तेमाल करने का आरोप, इंदौर में शिकायत दर्ज

न्यूज़ डेस्क: मध्य प्रदेश के इंदौर के एक निवासी ने बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के खिलाफ अपने वाहन की नंबर प्लेट के कथित अवैध उपयोग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म के लिए इंदौर की सड़कों पर जिस बाइक की सवारी कर रहे है, उसका नंबर और इंदौर निवासी जय सिंह यादव के स्कूटर का नंबर एक ही है.

शिकायतकर्ता जय सिंह यादव ने दावा किया कि फिल्म में इस्तेमाल किये गए बाइक का नंबर उनका है. अभिनेता ने उनकी अनुमति के बिना उनके नंबर प्लेट का उपयोग किया है, जो सही नहीं है. यादव ने अपने दोपहिया वाहन की नंबर प्लेट की तस्वीर भी साझा की है. इस फिल्म में विक्की के साथ सारा अली खान भी है, जो बाइक पर उनके पीछे बैठी हुईं नजर आ रही है.

न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए यादव ने कहा “फिल्म सीक्वेंस में इस्तेमाल किया गया वाहन नंबर मेरा है. मुझे नहीं पता कि फिल्म यूनिट को इसकी जानकारी है या नहीं लेकिन यह अवैध है. वे बिना अनुमति के मेरे नंबर प्लेट का उपयोग नहीं कर सकते है. मैंने पुलिस स्टेशन में इस संबंध में एक ज्ञापन दिया है. मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए.”

शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र के सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सोनी ने कहा “हमें एक शिकायत मिली थी. हम जांच करेंगे कि नंबर प्लेट का इस्तेमाल अवैध रूप से किया गया है या नहीं. मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. यदि फिल्म की यूनिट इंदौर में है, तो हम उनकी जांच करने की कोशिश करेंगे.”

उल्लेखनीय है कि विक्की कौशल और सारा अली खान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तब सामने आईं जब दोनों एक्टर अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए इंदौर की सड़कों पर शूट करते नजर आये.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: