न्यूज़ डेस्क: शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे पार्थ चटर्जी पर ममता बनर्जी ने एक्शन लिया है। पश्चिन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को सभी पदों से हटा दिया है। बता दें, पश्चिम बंगाल में स्कूल भर्ती घोटाले के मामले में पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया गया है। ईडी की गिरफ्तारी के बाद से पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटाए जाने को लेकर मांग और संशय चल रहा था। इसी बीच 28 जुलाई को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इसी बैठक के कुछ ही देर बाद मंत्री पार्थ चटर्जी को पद से हटाए जाने संबंधी आदेश जारी किया गया है।
ताजा खबर





