30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

आंदोलन की ट्रेनिंग पूरी, अब 30-40 साल तक काम करने के लिए तैयार हुए किसान, बोले राकेश टिकैत

न्यूज़ डेस्क: कृषि आंदोलनों को स्थगित किये जाने के बाद से किसानों में उत्साह का माहौल है. किसान नेता कृषि कानूनों को वापस लिये जाने और सरकार की ओर से उनकी शर्तों को मान लिये जाने को अपनी बड़ी जीत बता रहे हैं. राकेश टिकैत बार-बार कह रहे हैं कि आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है.

Poonam Advt.
Advt.

अमृतसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि किसानों को आंदोलन के लिए एक साल तक ट्रेनिंग दी गयी. उनकी फिजिकल ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है. अब वे अगले 30-40 साल तक आंदोलन करने के लिए तैयार हो गये हैं.

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि एक साल तक दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर चला कृषि आंदोलन किसानों की आंदोलन करने की ट्रेनिंग ही तो थी. उन्होंने कहा कि किसानों को अब यह पता चल गया है कि साल के सभी मौसमों में कैसे आंदोलन किया जाता है.

देश के आज तक के इतिहास में कभी किसानों का इतना बड़ा और इतना लंबा आंदोलन नहीं चला. किसान कभी इतने सशक्त नहीं थे. इतने एकजुट नहीं थे. आज किसान एकजुट हैं, इसलिए नरेंद्र मोदी सरकार को उसके सामने घुटने टेकने पड़े. किसानों की सभी मांगें माननी पड़ी.

इसके पहले किसानों के मुद्दे पर कोई सरकार बात नहीं करती थी. उनकी समस्याओं के बारे में कहीं चर्चा नहीं होती थी. कोई राजनीतिक पार्टी किसानों के हित में कोई कानून नहीं बनाती थी. देश भर का किसान जब एकजुट हुआ, तो नरेंद्र मोदी सरकार को झुकना पड़ा. उन्होंने न केवल तीनों काले कानून वापस लिये, बल्कि हमारी सभी मांगें भी उन्हें माननी पड़ी.

उल्लेखनीय है कि सितंबर 2020 में संसद से पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ नवंबर 2020 में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाल दिया. तंबू गाड़कर जम गये. पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसानों का उन्हें भरपूर समर्थन मिला.

संयुक्त किसान मोर्चा को मनाने की काफी कोशिशें हुईं. सरकार के साथ कई दौर की वार्ता हुई. कृषि मंत्री ने किसानों से कहा कि कानूनों में जो भी खामियां हैं, उनमें संशोधन करने के लिए वह तैयार है, लेकिन किसान इस बात पर अड़ गये कि कृषि कानूनों की वापसी से कम उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है.

सरकार कृषि कानूनों को ऐतिहासिक कृषि सुधार बता रही थी. इसलिए उन्हें वापस लेने के लिए तैयार नहीं थी. आखिरकार गुरु नानक जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया. इसके बाद किसानों ने सरकार को चिट्ठी लिखी. अपने मुद्दे बताये.
11 दिसंबर को विजय दिवस मनाकर घर लौटे किसान

सरकार की ओर से जवाब आया. किसान संगठनों को उसमें कुछ खामियां दिखीं. उन्होंने फिर सरकार को लिखा. सरकार ने उनकी सभी मांगों को मान लिया और आखिरकार 11 दिसंबर 2021 को किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित करने का ऐलान किया. विजय पर्व मनाया और अपने-अपने घर को लौट गये.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: