पिपरौली: पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देश में हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं, उसी क्रम में भाजपा के पिपरौली मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कालेसर स्थित पानी टंकी से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा खरैला, कैली, बेलवाडाढ़ी, कटका, गाडर, बनौड़ा, अमटौरा होकर पिपरौली ब्लाक मुख्यालय पर आकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत रहा।
तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है आजादी के जश्न में सभी की सहभागिता रहे इसके लिए हमें 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराना है।
पिपरौली ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा आजादी के जश्न के लिए तमाम कार्यक्रम किए जा रहे हैं हम सभी को बढ़-चढ़कर इस में हिस्सा लेना चाहिए।
तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में छोटेलाल मौर्य, जनार्दन श्रीवास्तव, ब्रह्मानंद शुक्ला, गौरव गुप्ता, धर्मराज गौड़, रवि प्रताप सिंह, आकाश गुप्ता, सुनील निगम, परमात्मा सिंह, संजय सिंह, कमलेश निगम, अशोक सम्राट, सचिन यादव सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।