30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

आबकारी नीति के विरोध में 3 जनवरी को भाजपा करेगी चक्का जाम:आदेश गुप्ता

न्यूज़ डेस्क: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि यदि नई आबकारी नीति को वापस नहीं लिया गया तो फिर 3 जनवरी को दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा चक्का जाम करेगी। साथ ही 31 दिसंबर तक केजरीवाल सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नई नीति में 70 प्रतिशत खोली गई नई शराब की दुकानें गैरकानूनी ढंग से खोली हैं। दोनों नेताओं ने प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, मीडिया प्रमुख नवीन कुमार के साथ संयुक्त रूप से कहा कि केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में भाजपा विरोध प्रदर्शन ही नहीं बल्कि एक जन आंदोलन करेगी।

Poonam Advt.
Advt.

आदेश गुप्ता ने साफ कहा कि अगर केजरीवाल सरकार नई आबकारी नीति को वापस नहीं लेती है तो प्रदेश भाजपा पूरी दिल्ली में 3 जनवरी को चक्का जाम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा 17 दिसंबर को सभी धर्म गुरु, साधू-संत, महात्माओं के साथ मिलकर राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधी स्थल पर जाकर सीएम अरविंद केजरीवाल की सदबुद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। इसके बाद 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बूथ स्तर पर भाजपा हस्ताक्षर अभियान चलाएगी और लगभग 15 लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन को राष्ट्रपति को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से नई आबकारी नीति को तुरंत प्रभाव से वापस लेने का आग्रह करेंगे।

आवासीय क्षेत्रों में शराब की दुकानें

Advt.

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि 70 प्रतिशत खोले गए नए शराब के ठेकों में मास्टर प्लान का उलंघन एवं उ’चतम न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की गई है। उन्होंने कहा कि इसमें बार रेस्टोरेंट और क्लब की संख्या भी जोड़ी जाए तो शराब के ठेकों की संख्या 850 न होकर यह संख्या 5000 के पार होगी। बिधूड़ी ने कहा कि पहले जो 250 प्राइवेट शराब के ठेकेदार थे उन्हें दो प्रतिशत कमीशन मिलता था जबकि 15 हज़ार करोड़ से 20 हज़ार करोड़ रुपये तक प्रतिवर्ष शराब की ब्रिकी होती है। लेकिन अब केजरीवाल सरकार ने कमीशन दो प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब शराब की बोतल की कीमत भी सरकार की जगह ठेकेदार तय करेंगे और समय सीमा 10 बजे रात से बढ़ाकर 3 बजे तक कर दिया गया है। इसलिए केजरीवाल सरकार ने कमीशन बढ़ाकर जो भ्रष्टाचार किया है उसके लिए उन्हें जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्रों में शराब की कोई भी दुकानें न खोलने की बात करने वाले सीएम केजरीवाल ने खुद 850 नए शराब की दुकान खोले जाने पर हस्ताक्षर किए।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: