34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

ओवैसी की पार्टी AIMIM का ट्विटर अकाउंट हैक, बदल दिया नाम और डीपी

न्यूज़ डेस्क: जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अपनी कमर कस रही है। तो वहीं दूसरी तरफ से उनकी पार्टी का रविवार को आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक होने की खबर सामने आई। बता दें कि हैकर्स ने ओवैसी की पार्टी के अकाउंट से नाम और प्रोफाइल फोटो बदल दिया। बता दें कि नाम की जगह एलन मस्क और फोटो की जगह एलन मस्क की पिक्चर लगा दी। बता दें कि एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। वे स्पेक्सएक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों के मालिक हैं। बता दें कि ट्विटर पर ओवैसी की पार्टी के साथ इससे पहले भी समस्या तब पैदा हो गई थी जब रविवार को ट्विटर ने AIMIM के यूपी चीफ शौकत अली का ट्विटर अकाउंट भी प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि, इसे अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया था। बाद में इसे खोल दिया गया।

Advt.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में ओवैसी और उनके कार्यकर्ता काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं ओवैसी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ पहुंचे थे। उनके इस दौरे पर उनके साथ समर्थकों का हुजूम दिखा। इसके अलावा मनबढ़ समर्थकों ने जमकर हुड़दंग किया। वहीं कोरोना नियमों की धज्जियां भी खूब उड़ाईं। बता दें कि गुरुवार को ओवैसी ने गाजियाबाद का रुख किया और वहां पर अपनी पार्टी के नए ऑफिस का उद्घाटन किया। वे हापुड़ भी गए जहां पर औवैसी का जोरदार स्वागत हुआ।

इस दौरान उनके समर्थक काफी जोश में दिखे और इस जोश में उन्होंने खूब जमकर हुड़दंग किया। इस दौरान ना कोई कोरोना की गाइडलाइन पालन की गई और ना ही किसी सो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। बता दें कि इसको लेकर जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें समर्थकों की संख्या भारी तादाद में दिखी। हर एक औवैसी के साथ सेल्फी क्लिक करवाना चाहता था और उनसे एक बार मिलना चाहता था।

बता दें कि इस दौरान ओवैसी ने मीडिया से अधिक बात नहीं की। इससे अलग उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार हमारा संगठन 70 ज़िलों में मज़बूत है। प्रदेश में हम अपने संगठन को मज़बूत करेंगे। 80-100 विधानसभा सीटों पर लगभग 70% बूथों पर AIMIM पार्टी की पकड़ है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: