33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

केजरीवाल का गुजरात में AAP के सत्ता में आने पर मुफ्त शिक्षा देने का वादा

न्यूज़ डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के लिए एक और चुनाव पूर्व गारंटी की मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) यदि इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की सत्ता में आयी तो प्रदेश के लोगों को मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के साथ ही निजी स्कूलों का ऑडिट कराया जाएगा।

आप संयोजक केजरीवाल ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी गुजरात में सत्ता में आयी तो राज्य के मौजूदा सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाएगा और राज्य भर में बड़ी संख्या में नये स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने यहां आयोजित एक सभा में कहा, ‘‘गुजरात में जन्म लेने वाले सभी लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। हम किसी को मजबूर नहीं करेंगे। अगर माता-पिता के पास पैसा है, तो वे अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेज सकते हैं, लेकिन अगर उनके पास पैसा नहीं है, तो हम उनके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा के रास्ते में पैसे की कमी नहीं आने देंगे। हम उन्हें मुफ्त में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करेंगे।’’

केजरीवाल ने कहा कि अगर आप गुजरात में अगली सरकार बनाती है, तो सभी निजी स्कूलों का ऑडिट कराया जाएगा और माता-पिता से एकत्र किए गए ‘‘अतिरिक्त धन’’ को वापस करने के लिए कहा जाएगा, जैसा कि दिल्ली में किया गया है, जहां उनकी पार्टी अभी सत्ता में है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि निजी स्कूलों में छात्रों को पाठ्यपुस्तकें और यूनिफॉर्म बेचने की प्रथा को तत्काल बंद किया जाए।

उन्होंने कहा कि जब आप की गुजरात में सरकार बनेगी तो अनुबंध के आधार पर काम करने वाले शिक्षकों की सेवा नियमित की जाएगी और उन्हें नौकरी की सुरक्षा दी जाएगी। आप नेता ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी स्कूल के शिक्षकों को गैर-शिक्षण कार्य न दिया जाए। केजरीवाल ने नये स्कूलों में शिक्षण संबंधी नौकरियां सृजित करने की गारंटी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि राज्य भर में महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा की सुविधाएं बनाई जाएं और सामने आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाए। केजरीवाल ने अपने पहले के गुजरात दौरे के दौरान बिजली, नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं और आदिवासियों सहित अन्य से संबंधित कई चुनाव पूर्व गारंटी की घोषणा की थी।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: