34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

‘गांधी’ पर राजनीति गरम: संजय राउत बोले- ‘असली हिंदुत्ववादी होता तो जिन्ना को गोली मारता, गांधी को क्यों?’

न्यूज़ डेस्क: महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक ट्वीट पर देश में राजनीति गरमा गई है. रविवार की सुबह राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी. सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे. जहां सत्य है, वहां आज भी बापू ज़िंदा हैं!’ उनके इस ट्वीट के बाद शिवसेना के नेता और सांसद संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान की मांग जिन्ना ने की थी. इसलिए अगर कोई असली हिंदुत्ववादी होता, तो वह जिन्ना को गोली मारता, गांधी को क्यों मारता.

गांधी को क्यों गोली मारता?

शिवसेना सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी के ट्वीट पर कहा कि अगर कोई असली हिंदुत्ववादी होता तो वह जिन्ना को गोली मारता. गांधी को क्यों गोली मारता? उन्होंने आगे कहा कि जिन्ना ने पाकिस्तान की मांग की थी, जिसने देश का विभाजन किया, जिसने पाकिस्तान की मांग की. यानी जिन्ना को गोली मारनी चाहिए थी. अगर आपमें हिम्मत थी तो जिन्ना को गोली मारते. एक फकीर गांधी को गोली मारना ठीक नहीं था.

राहुल के बचाव में उतरे अशोक

राहुल गांधी के ट्वीट के बाद महाराष्ट्र में सियासी महाअघाड़ी के प्रमुख घटक दल शिवसेना के सांसद संजय राउत के तंज के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राहुल के बचाव में उतर आए हैं. महात्मा गांधी के 74वें शहादत दिवस के मौके पर जयपुर में बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गांधी जी की हत्या की गई. हत्या करने वाले किस विचारधारा के हैं ये सबको पता है और उसी विचारधारा वाले लोग आज संसद के सदस्य हैं. गांधी जी के जाने से पूरी दुनिया शोकाकुल हुई. आज देश में हिंसा, तनाव, अविश्वास की बात होती है.

भाजपा-आरएसएस ने बनाई ट्रोल आर्मी : गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यहीं पर नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और आरएसएस की ट्रोल आर्मी बनाई गई है, जो लोगों पर टूट पड़ती हैं. जो असहमति व्यक्त करते हैं, उन्हें देशद्रोही बना दिया जाता है. ये देश के हर नागरिक के लिए चिंता का विषय है.

राहुल ने ट्वीट में क्या लिखा?

महात्मा गांधी के 74वें शहीद दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने रविवार की सुबह अपने ट्वीट में लिखा, ‘एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी. सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे. जहां सत्य है, वहां आज भी बापू ज़िंदा हैं!’ उनके इस ट्वीट के बाद से महात्मा गांधी के शहादत दिवस के दिन देश की राजनीति में गरमाहट पैदा हो गई है.

 

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: