33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

गुजरात और हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को मिली यह जिम्मेदारी

न्यूज़ डेस्क: इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है। हिमाचल और गुजरात में कांग्रेस हर हाल में सत्ता वापसी की कोशिश में लगी हुई है। 1995 के बाद कांग्रेस गुजरात में अपने दम पर अब तक सरकार नहीं बना सकी है। वहीं, हिमाचल में 2017 में हुए चुनाव में पार्टी को सत्ता गंवानी पड़ी थी। यही कारण है कि इस साल के चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी अब खुद को रणनीतिक तौर पर तैयार करने और मजबूत रखने की कोशिश में जुट गई है।

इसको लेकर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से एक चिट्ठी जारी की गई है। इसमें आगामी गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को लेकर जानकारी दी गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव और युवा नेता मिलिंद देवड़ा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक होंगे। भूपेश बघेल का साथ देने के लिए सचिन पायलट और प्रताप सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

आपको बता दें कि वर्तमान में कांग्रेस 2 राज्यों में अपने दम पर सत्ता में है। जबकि झारखंड और तमिलनाडु जैसे राज्यों में वह गठबंधन में है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से है। हालांकि, दोनों ही राज्यों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी में भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रखी है। खुद अरविंद केजरीवाल लगातार दोनों ही राज्यों का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए दोनों ही राज्यों में राह इतनी आसान नहीं है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: