33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

गोला में अप्रवासी भारतीय का सराहनीय पहल मुफ्त में दिखाई द कश्मीर फाइल्स

गोरखपुर: द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म से प्रभावित गोला क्षेत्र के अप्रवासी भारतीय ने स्थानीय कस्बे में सिनेमाहाल बुक कराकर युवाओं को मुफ्त में फ़िल्म दिखाई।

गोला क्षेत्र के रकौली निवासी उमेश कुमार यादव सिंगापुर स्थित यूएस इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक है। बेहद शालीन, और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत उमेश यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से प्रभावित हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व, राष्ट्रवाद एवं सुशासन की अलख जगाने के लिए वह सिंगापुर से स्वदेश आ गए और पूरे जनपद सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में दौरा कर प्रचार-प्रसार किया।

कश्मीरी हिन्दुओं के विस्थापन पर बनी फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स से प्रभावित होकर उन्होंने इस फ़िल्म को युवाओं को दिखाने और देश की अनकही दास्तान से रूबरू कराने का फैसला किया। रविवार को उन्होंने अपने गृह क्षेत्र के उपनगर गोला स्थित शारदा सिनेमा हाल की समूची बालकनी ब्लाक को बुक करके लोगों को फ्री में फ़िल्म दिखाया। सिनेमा खत्म होने के बाद दर्शकों के साथ राष्ट्रगान किया। और सिनेमा हाल के बाहर दर्शको के साथ सेल्फी लेकर इसे अपने वाल पर भी साझा किया। जिससे अन्य लोग भी फिल्म को देखने के लिए प्रेरित हो सके।

लोगो को अपने देश का इतिहास जानने का अधिकार: उमेश यादव

उमेश यादव बताते है कि देश के हर नागरिक को अपने देश का इतिहास, भूगोल और राजनीति जानने का अधिकार है। पेशेवर निर्माताओं ने अधिकतर मनोरंजक फ़िल्म बनाकर युवा पीढ़ी को देश की समस्याओं से अनजान बनाये रखा। लेकिन यह फ़िल्म कश्मीरी हिन्दुओं के विस्थापन के दर्द को बखूबी उकेर कर देश, समाज और राजनीति की तमाम अनकही, अनसुनी, बर्बर और दर्दनाक कहानी से लोगो को रूबरू कराया है। उन्होंने लोगो से इस फ़िल्म को देखकर राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की अपील की है।

दर्शकों ने राष्ट्रगान के साथ लगाए जय श्रीराम के नारे 

गोला के शारदा सिनेमा हाल में द कश्मीर फाइल्स देखने पहुंचे दर्शकों ने फिल्म देखने के दौरान अनेकों बार जय श्रीराम के नारे लगाए। तो वहीं फिल्म के समापन के बाद राष्ट्रगान भी गाया। सिनेमा हाल से बाहर निकलने के बाद भी दर्शक जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। इस अभियान में भाजपा नेता नवनीत राय, राजकुमार हिंदुस्तानी, धर्मेंद्र दूबे, अखिलेश तिवारी, संदीप सोनकर, ऋषि साहनी आदि भी शामिल रहें।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: