30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ ने दी धमकी, घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

न्यूज़ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद, उनके दिल्ली स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Poonam Advt.
Advt.

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पुलिस उपायुक्त (मध्य) को भेजी गई एक शिकायत में कहा गया कि मंगलवार को रात करीब नौ बजकर 32 मिनट पर गौतम गंभीर के आधिकारिक ईमेल आईडी पर ‘‘आईएसआईएस कश्मीर’’ से जान से मारने की धमकी मिली।

अधिकारियों ने बताया कि ई-मेल में लिखा है, ‘हम तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।’ उन्होंने बताया कि शिकायत में, मामले का संज्ञान लेने, प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने का आग्रह किया गया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि शिकायत गंभीर के निजी सचिव गौरव अरोड़ा की ओर से राजेंद्र नगर थाने में बुधवार को दर्ज कराई गई।

चौहान ने कहा, ‘शिकायत में आरोप लगाया गया कि मंगलवा

Advt.

र को गौतम गंभीर के ई-मेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें और उनके परिवार को मारने की धमकी दी।’

डीसीपी ने कहा, ‘शिकायत मिलने के बाद, जिला पुलिस ने गंभीर के राजेंद्र नगर इलाके में स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।’

पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है क्योंकि अभी शिकायत के संबंध में जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मध्य जिला पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के साथ मिलकर विशेष प्रकोष्ठ मामले की जांच कर रहा है। विशेष प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हम मामले की जांच कर रहे हैं।’

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: