न्यूज़ डेस्क: दिल्ली प्रशासन ने यमुना नदी में जल स्तर बढ़कर 205.22 मीटर पहुंचने पर शुक्रवार को अलर्ट जारी किया है. उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने के कारण यमुना में जल स्तर बढ़कर खतरे के निशान 205.33 मीटर के पार पहुंच गया है. सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अलग-अलग इलाको में 13 नौकाओं को तैनात किया है तथा 21 अन्य को तैयार रखा है.
हरियाणा द्वारा हथनीकुंड बैराज से यमुना में और पानी छोड़े जाने पर दिल्ली पुलिस और पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने राजधानी में यमुना के मैदानी इलाकों में रह रहे लोगों से स्थान खाली कराना शुरू कर दिया है.