बून्दी(युधिष्ठिर केवट): जिले के लाखेरी उपखंड से होकर गुजर रहे कोटा दोषा मेघा हाइवे पर समस्याओ का आलम बना हुआ है। जहां करीब 20 वर्षो से अधिक समय से घाट का बराना चौराहै पर ब्रेकर की मांग चली आरही है लेकिन रिडकोर कंपनी के आलाधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे है। वही बात करे मेघा हाइवे की तो पहली सावन की बारिश जगह जगह बने गड्डो व जर्जर पन से दुपहिया व चौपहिया वाहन चालकों को जीवन-मृत्यु के बीच चलना पड़ रहा है।
लेकिन न प्रशासनिक अधिकारियों का इस ओर ध्यान गया है और न ही रिडकोर अधिकारीयो की ओर से अभी तक आमजन की समस्या का समाधान किया गया हैं। कुछ समय पहले हाइवे पर पेचवर्क का कार्य भी किया गया था लेकिन ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतते हुए कमजोर पेचवर्क सामग्री के चलते पहली बारिश में पेचवर्क बाह गया और बड़े बड़े गड्ढे बन गए। ग्रामीणो ओर आम जन ने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।






