33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

देश में बढ़े Omicron के मामले, विशेषज्ञ बोले- तीसरी लहर के लिए रहें तैयार

न्यूज़ डेस्क: ओमिक्रॉन वेरिएंट ने तीसरी लहर के खतरे को बढ़ा दिया है. देश के कई राज्यों में ओमिक्रॉन दस्तक दे चुका है. इसी के साथ तीसरी लहर का आना तय माना जा रहा है. ओमिक्रॉन वेरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था. इस वेरिएंट को लेकर विशेषज्ञ अधिक जानकारी जुटाने में लगे हैं. अभी तक माना जा रहा है कि यह वेरिएंट डेल्टा वेरिएंट से अधिक खतरनाक हो सकता है.

Poonam Advt.
Advt.

इस बीच शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि भारत को संभावित “तीसरी लहर” से लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए. विशेषज्ञों का कहना है कि “कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का प्रभाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक दिखने लगेगा. जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी की शुरुआत में ओमिक्रॉन का पीक होगा.” आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने अध्ययन में यह दावा किया.

Advt.

उन्होंने अध्ययन के आधार पर दावा किया कि तीसरी लहर दूसरी लहर की तुलना में कम घातक होगी. बता ओमिक्रॉन को लेकर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि इस वेरिएंट को लेकर बहुत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह वायरस वाकई अधिक खतरनाक है या इसका असर कम है.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बीबीनगर के कार्यकारी निदेशक, डॉ विकास भाटिया ने संभावित तीसरी लहर को लेकर कहा, “यह भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल है. हम अभी भी कुछ और जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं. इसलिए, हमें खुद को तैयार करना चाहिए कि तीसरी लहर आ सकती है. उन्होंने कहा, एक अच्छी खबर यह हो सकती है कि हम पाते हैं कि यह ओमीक्रॉन वेरिएंट बहुत घातक नहीं है. उन्होंने बताया कि अभी तक दुनिया के किसी भी हिस्से से किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है.”

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: