33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

नाबालिगों को नशा उपलब्ध कराने वाली महिला पेडलर गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क: द्वारका व पश्चिमी दिल्ली में नशे के आदी नाबालिगों को हेरोइन जैसा ड्रग उपलब्ध कराने वाली एक महिला ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला को द्वारका जिला के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला जेजे कॉलोनी, द्वारका निवासी भारती नामक महिला के कब्जे से पुलिस ने 32.52 ग्राम हाई क्वालिटी की हेरोइन भी बरामद की गई है। जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि जिले में नशा की बिक्री और आपूर्ति करने वाले पेडलर्स की गिरफ्तारी के लिए, तस्करों के बारे में खुफिया जानकारी और फिर उस जानकारी को विकसित करके एक्शन के लिए एंटी-नारकोटिक्स की टीम को लगाया गया था। इसके लिए इंस्पेक्टर सुभाष की देखरेख में हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, दिनेश, हेतराम, कुलदीप, संदीप और महिला हेड कांस्टेबल विमला की टीम जुटी हुई थी। इसी क्रम में जेजे कॉलोनी, सेक्टर-16, द्वारका में रहने वाली एक महिला ड्रग तस्कर के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। पता चला कि महिला विशेष रूप से नशे के आदी नाबालिगों को ड्रग उपलब्ध कराती है। सूचना के आधार पर टीम ने जेजे कॉलोनी द्वारका में जाल बिछाया तो यह महिला पैदल आती दिखाई दी। मुखबिर की निशानदेही पर टीम ने उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से लाल रंग का गीला पदार्थ युक्त पॉलीथिन के छोटे पाउच बरामद हुए, जिसकी जांच किट से जांच करने पर 32.52 ग्राम वजन की हेरोइन मिली। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना द्वारका नॉर्थ में मामला दर्ज किया गया। पुलिस उससे हेरोइन उपलब्ध कराने वाले के बारे में पूछताछ कर रही है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: