34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

नाराज होने की चर्चाओं के बीच बोले उपेंद्र कुशवाहा, मेरी रुचि मंत्री बनने में ना थी, ना है और…

न्यूज़ डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का रविवार को बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि मेरी रुचि मंत्री बनने में ना थी, ना है और ना आगे रहेगी। कहा जा रहा था कि मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान तैयार सूची में उपेंद्र कुशवाहा का नाम शामिल नहीं होने की वजह से वो नाराज चल रहे हैं। इसीलिए मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए।

मंत्री बनने में नहीं है रूचि

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बारे में चल रही खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि गठबंधन बदला पार्टी के नेता की भावना के अनुकूल गठबंधन में परिवर्तन करना जरूरी था। मैं अपने निजी काम से बाहर था। मेरे लिए ये कहना, मैं नाराज होकर चला गया तो ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे जानते है उन्हें पता है कि मंत्री बनने में मेरी कोई रूचि नहीं है। मेरी रूचि ना मंत्री बनने में थी, ना है और ना आगे रहेगी।

महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ऐसी खबरें चलने लगी कि उपेंद्र कुशवाहा मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं लेकिन अब उनका नाम सूची से हटा दिया गया है और वो बिहार में मौजूद नहीं हैं क्योंकि वो नाराज हैं। हालांकि इन तमाम खबरों पर उन्होंने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है। इसको लेकर उन्होंने एक पोस्ट भी साझा किया था।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि राज्य में मंत्री न अभी बनना था और न कभी भविष्य में ऐसी चाहत है। पहले खबर फैलाई गई कि उपेंद्र कुशवाहा बिहार सरकार में मंत्री बनेंगे। फिर कहा जा रहा है कि मंत्री नहीं बनने से नाराज़ हैं। अरे भाई, आपको मालूम है न, मैं तो भारत सरकार में मंत्री था। वहां से किसी ने हटाया नहीं था मुझे। सम्मान पर पड़ा, मैंने स्वयं इस्तीफा दे दिया। जब भारत सरकार में मंत्री की कुर्सी ने मुझे नहीं ललचाया तो राज्य सरकार में मंत्री बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है क्या..!

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: