न्यूज़ डेस्क: जदयू की आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत हुई है. बैठक में नीतीश कुमार इसका जायजा लेने जैसे ही पहुंचे कार्याकर्ताओं ने देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो की नारेबाजी करने लगे. हालांकि नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को ऐसी नारेबाजी करने मना कर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में दूर-दूर से पार्टी के नेता शामिल होने आएंगे. इसीलिए मैं पहले यहां आ देखने आ गया कि व्यवस्था में कोई कमी तो नहीं रह गई है. इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे पीएम पद की दावेदारी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वो बार-बार मना करते हैं, मगर पत्रकार उनसे यही सवाल पूछते हैं.
पूरे प्रदेश से शामिल होंगे नेता
गौरतलब है कि पटना में जदयू के प्रदेश कार्यकारिणी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जा रहा है. बैठक में पूरे राज्य से पार्टी कार्यकर्ता शामिल होने के लिए पटना पहुंचे हुए हैं. बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इस बैठक में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया जा सकता है. इसके साथ ही बैठक में सांगठनिक तौर पर कुछ बड़े फैसले लिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है.
अटल जी की सरकार में बिहारियों को मिला मौका
नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान पर हमला करते हुए कहा कि जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी. मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला. तो किस तरह काम हुआ. किस तरह से उन्होंने लोगों का ख्याल रखा. यहां पर भी बिहार के लोगों ने काम करने का मौका दिया. आप देख रहे हैं कि कितना काम कर रहे हैं. कोई हैं केंद्र में. वो सब बोलते रहते हैं, हम ध्यान ही नहीं देते. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भ्रष्टाचारियों को बचाएगा, खुद ही सोचना चाहिए न भ्रष्ट्राचारिओं को बचाने का. इधर उधर कोई राज्य में जो हो रहा है कहां से किसको लाने का, वो न सोचे.






