33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

पीएम मोदी के ऐलान से पश्चिमी यूपी में बीजेपी को मिलेगी राहत? इन 73 सीटों पर हो सकता है सीधा असर

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद से पहले पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा है कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून को वापस लेने जा रही है. पीएम मोदी के इस ऐलान से पश्चिमी यूपी में बीजेपी को बड़ी राहत मिल सकती है.

Poonam Advt.
Advt.

पीएम मोदी के कृषि कानून वापस लेने के ऐलान को राजनीतिक गलियारों में यूपी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. यूपी के पश्चिमी और तराई इलाकों में किसान वोटर्स का खासा असर है. करीब 73 सीटों पर किसान वोटर्स जीत और हार तय करते हैं. 2017 के चुनाव में बीजेपी को इन इलाकों में 50% वोट हासिल हुआ था.

बीजेपी नेताओं के बहिष्कार का हो चुका है ऐलान- बता दें कि कृषि कानून की वजह से पश्चिमी यूपी के इलाकों में किसान बीजेपी नेताओं के बहिष्कार का ऐलान कर चुके हैं. पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को भी विरोध झेलना पड़ा था. वहीं अब पीएम मोदी के ऐलान के बाद माना जा रहा है कि बीजेपी नेताओं को इन इलाकों में बड़ी राहत मिली है.

बीजेपी के दिग्गज नेता उठा चुके हैं सवाल- विपक्ष के साथ साथ बीजेपी के यूपी बीजेपी के कई दिग्गज नेता कृषि कानून पर सवाल उठा चुके हैं. मेघालय के गवर्नर और पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता सत्यपाल मलिक केंद्र पर कृषि कानून को लेकर कई बार हमला बोल चुके हैं. वहीं पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी भी पार्टी पर सवाल उठा चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम के ऐलान से पार्टी में अंदरुनी विरोध भी थम जाएगा.

Advt.

वहीं पीएम मोदी के ऐलान के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने खुशी जताई है. मोर्चा ने ट्वीट कर लिखा है कि अंत में हम जीत गए. सरकार ने एक साल बाद कानून वापस लेने का ऐलान किया है.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: