33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

पीएम मोदी के बाद अब अटल बिहारी बाजपेयी पर बनेगी फिल्म, इस खास मौके पर होगी रिलीज

न्यूज़ डेस्क: श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी भारत के एक अनुकरणीय नेता, प्रसिद्ध कवि, लेखक, भारत के पूर्व प्रधान मंत्री, उत्कृष्ट वक्ता और मानवीय राजनीतिज्ञ थे। विनोद भानुशाली और संदीप सिंह ने भारत के बेस्ट सेलिंग बुक, ‘3 टाइम प्राइम मिनिस्टर’ के अधिकार हासिल कर लिए हैं, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-संस्थापक और वरिष्ठ नेता भी थे। फिल्म ‘मैं रहूं या ना रहूं, ये देश रहना चाहिए – अटल’ जो पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब ‘द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराडॉक्स’ का एक नाटकीय रूपांतरण है जिसे प्रसिद्ध लेखक उल्लेख एन पी ने लिखा है।

विनोद भानुशाली और संदीप सिंह ने देश के सबसे शानदार लीडर श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की एपिक लाइफ पर फिल्म बनाने के लिए मिलाया हाथ। निर्माता विनोद भानुशाली कहते हैं “मैं अपनी पूरी लाइफ में अटल जी का सबसे बड़ा प्रशंसक रहा हूं। जो एक जन्मजात नेता,उत्कृष्ट राजनेता,और दूरदर्शी थे। हमारे राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अद्वितीय है, और यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है कि भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड उनकी विरासत को सिल्वर स्क्रीन पर ला रहा है।”

निर्माता संदीप सिंह का मानना है कि “श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय इतिहास के महानतम नेताओं में से एक थे, जिन्होंने अपने शब्दों से दुश्मनों का दिल जीता था , उन्होंने सकारात्मक रूप से राष्ट्र का नेतृत्व किया और प्रगतिशील भारत का प्रिंट तैयार किया। एक फिल्म निर्माता होने के नाते, मुझे लगता है कि सिनेमा ऐसी अनकही कहानियों को प्रस्तुत करने का सबसे अच्छा माध्यम है, जो न केवल उनकी राजनीतिक विचारधाराओं पर प्रकाश डालेगी , बल्कि उनके मानवीय और काव्यात्मक पहलुओं को भी उजागर करेगी, जिसने उन्हें सबसे प्रिय “विपक्ष का नेता” और साथ ही भारत का सबसे प्रगतिशील प्रधानमंत्री बना दिया था ।”

फिल्म के निर्माता जल्द ही फिल्म के अभिनेता और निर्देशक की घोषणा करेंगे। फिल्म की शूटिंग २०२३ के शुरुआत में शुरू की जाएगी , जो भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 99 वीं जयंती, क्रिसमस 2023 में रिलीज होगी। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत ‘अटल’ विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान, कमलेश भानुशाली और विशाल गुरनानी द्वारा निर्मित किया जा रहा है , और जूही पारेख मेहता, जीशान अहमद और शिव शर्मा इस फिल्म को सह निर्मित कर रहे हैं।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: