31.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

बड़हलगंज के दीनदयाल चौक पर पुलिस ने लगाया चौपाल, सुनी समस्यांए, दिया निस्तारण का आश्वासन

बड़हलगंज: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़हलगंज उपनगर के दीनदयाल चौक पर पुलिस द्वारा चौपाल लगाया गया। जिसमें सीओ प्रज्ञान ने समस्याओं को सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर के विभिन्न व्यापारियों सहित अन्य कई फरियादियों ने अपना समस्या रखी। बुधवार की शाम आयोजित चौपाल की अध्यक्षता करते हुए सीओ प्रज्ञान डा. अभिषेक कुमार राहुल ने लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया।

Advt.

चौपाल में सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गंगा सोनी ने कहा कि बड़हलगंज व्यापार की दृष्टि से बहुत बड़ा कस्बा है। कस्बे के महादेवा मुहल्ले में सर्राफा की अधिक दुकानें हैं। जहां पर स्थित कुआं के पास एक पुलिस पिकेट लगाया जाए। जिससे सुरक्षा हो सके। कस्बे के मछलीहट्टा निवासी तेतरी देवी ने अपने घर का बारजा निकालने की समस्या सुनाई। जिस पर उन्होंने जांच कर समाधान का आश्वासन दिया। वहीं कस्बे के कालीचौरा निवासी संजय सोनकर ने कहा कि बीते माह हमारे बगलगीरों ने हमारी बहन किरन सोनकर पुत्री लालचंद सोनकर, हमे व हमारे परिवार को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। थाने पर हम शिकायत लेकर पहुंचे तो वहां हमे बैठा लिया गया और शांतिभंग में चालान कर दिया गया। जिसके बाद में पुलिस हल्की धारा में मुकदमा दर्ज कर हम लोगों को धमकाने लगी। वहीं कस्बे के नंदलाल पटवा ने बताया कि हम लोग बहुत गरीब हैं। हमारे व हमारी पत्नी का ईलाज चलता है। दवा के लिए पैसा नहीं है।

Advt.

वहीं व्यापार मंडल द्वारा कस्बे में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की डिमांड की गई। जिस पर उन्होंने कहा कि नगर पंचायत से मिल आप लोग कुछ आर्थिक सहयोग से ज्यादा डीबीआर वाला कैमरा लगवाने को कहा। जिससे सुरक्षा हो सके। दवा व्यापरी संघ अध्यक्ष रामगोविंद यादव ने कहा कि कस्बे के आंबेडकर तिराहे पर सड़क के दोनों तरफ ट्रक खड़ी हो जाती हैं। जिससे जाम लग जाता है। भाजपा नेता महेश उमर ने कहा कि कोरोना काल में व्यापारी कड़ी मेहनत कर लोगों को सामान पहुंचाए हैं। जिन्हें वैक्सीन लगना जरूरी है। अस्पताल पर वैक्सीन लग रहा है भीड़ अत्यधिक होने के कारण समस्या हो रही है। चौपाल के माध्यम से सीएमओ से मांग किया कि व्यापारियों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था भीड़ से अलग कराई जाए। कोतवाल मनोज राय ने चौपाल में आए लोगों का आभार प्रकट किया। इस दौरान चौकी इंचार्ज अभय नारायण सिंह, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री महेश उमर, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता, सर्राफा व्यापार मंडल अध्यक्ष गंगा सोनी, दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामगोविंद यादव, आटोमोबाइल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, बर्तन व्यवसाय के अध्यक्ष संजय कसेरा, वीरेंद्र एडवोकेट, श्रीनिवास सोनी, गौरव उमर, श्रीप्रकाश सोनी, प्रमोद जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: