30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

भारत में जल्द लॉन्च होगा 5G, दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया बयान

न्यूज़ डेस्क: दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से 5जी पेशकश में तेजी लाने को कहा। उन्होंने इन कंपनियों को स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र जारी करने के बाद यह बात कही। दूरसंचार विभाग (डॉट) ने पहली बार उसी दिन स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र जारी किए हैं, जिस दिन सफल बोलीदाताओं ने अग्रिम भुगतान किया। वैष्णव ने एक सोशल मीडिया मंच पर लिखा, 5जी नवीनतम सूचना: स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र जारी। दूरसंचार सेवाप्रदाताओं से 5जी पेशकश की तैयारी में तेजी लाने का अनुरोध। हाल ही में हुई 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में हासिल किए गए स्पेक्ट्रम के लिए दूरसंचार सेवाप्रदाताओं – भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, अडाणी डेटा नेटवर्क्स और वोडाफोन आइडिया से डॉट को लगभग 17,876 करोड़ रुपये मिले हैं।

अन्य सभी दूरसंचार परिचालकों ने 20 वार्षिक किश्तों में भुगतान करने का विकल्प चुना है, वहीं भारती एयरटेल ने चार वार्षिक किश्तों के बराबर 8,312.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह पहली बार है जब दूरसंचार विभाग (डॉट) ने अग्रिम भुगतान करने के दिन ही स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र सौंपा। मित्तल ने कहा, डॉट के साथ मेरे 30 से अधिक वर्षों से अधिक के अनुभव में ऐसा पहली बार है। व्यवसाय ऐसा होना चाहिए। सक्रिय नेतृत्व- शीर्ष पर और दूरसंचार के शीर्ष पर। क्या बदलाव है! बदलाव जो इस देश को बदल सकता है। एक विकसित राष्ट्र बनने के सपने को शक्ति मिले।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: