31.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

राष्ट्रपति भवन पहुंची शेख हसीना, कहा- हर समस्या का समाधान दोस्ती के जरिए

न्यूज़ डेस्क: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को अपने चार दिनों के भारत दौरे की शुरुआत करते हुए कहा कि दोस्ती के जरिए हर समस्या का समाधान हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका स्वागत किया, जहां तीनों सेनाओं की तरफ से उन्हें सलामी गारद दिया पेश किया गया।

राष्ट्रपति भवन में हसीना ने पत्रकारों से कहा कि मोदी के साथ उनकी बातचीत अपने- अपने देशों में लोगों की स्थिति में सुधार, गरीबी उन्मूलन और आर्थिक विकास पर केंद्रित होगी। हसीना ने कहा, ‘हमारा मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था का विकास करना और अपने लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना है। दोस्ती के जरिए आप किसी भी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं, इसलिए हम हमेशा ऐसा ही करते हैं।’

हसीना ने राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। हसीना सोमवार दोपहर दिल्ली पहुंचीं थी। वह मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार शाम को हसीना से मुलाकात की थी। अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी ने भी सोमवार शाम को बांग्लादेशी प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। हसीना ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में निजामुद्दीन औलिया दरगाह का भी दौरा किया था।

बृहस्पतिवार को वह अजमेर शरीफ जाएंगी। बांग्लादेश अब दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। पिछले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार नौ अरब डॉलर से बढ़कर 18 अरब डॉलर हो गया है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: