31.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

राहुल द्रविड़ को BCCI ने भारतीय पुरूष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया

न्यूज़ डेस्क: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया। इस घोषणा की पूरी उम्मीद थी क्योंकि इस महान बल्लेबाज को बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने राजी कर लिया था। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे द्रविड़ को भारत में 2023 में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप तक दो साल के लिये इस पद पर नियुक्त किया है।

Advt.

भारत के लिये खेलने वाले महान खिलाड़ी 47 वर्षीय द्रविड़ बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह की पहली पसंद थे जिन्होंने दुबई में उनसे बात कर इस पद के लिये आवेदन करने के लिये राजी किया था। द्रविड़ के आवेदन करने के बाद बीसीसीआई को किसी अन्य आवेदन को देखने की जरूरत ही नहीं पड़ी।

बीसीसीआई की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘क्रिकेट सलाहकार समिति ने बुधवार को सर्वसम्मति से राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया (सीनियर पुरूष टीम) का मुख्य कोच नियुक्त किया। इस समिति में सुलक्षणा नायक और आर पी सिंह शामिल हैं। पूर्व भारतीय कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। ’’ बीसीसीआई ने 26 अक्टूबर को इस पद के लिये आवेदन मंगाये थे क्योंकि निर्वतमान रवि शास्त्री का कार्यकाल आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है।

Poonam Advt.
Advt.

द्रविड़ ने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया जाना बहुत सम्मान की बात है और मैं इस जिम्मेदारी के लिये तैयार हूं। ’’ उन्होंने साथ ही मौजूदा भारतीय टीम को यहां तक पहुंचाने के लिये अपने पूर्ववर्ती शास्त्री को उनकी भूमिका के लिये शुक्रिया किया। उन्होंने कहा, ‘‘शास्त्री के मार्गदर्शन में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं उम्मीद करता हूं कि टीम के साथ काम करते हुए मैं इसे आगे ले जाऊंगा। ’’

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: