न्यूज़ डेस्क: पिपरौली पशुओं में बढ़ती लम्पी बीमारी को देखते हुए विभागीय अधिकारियों द्वारा बैठक आयोजित करके लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
सहजनवा में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश त्रिपाठी एवं उपजिलाधिकारी सुरेश राय सहित संबंधित विभाग के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश त्रिपाठी बैठक में कहां की लम्पी बीमारी एक विषाणु जनित रोग है, पशुओं में तेज बुखार, आंख और नाक से पानी गिरना, पैरों में सूजन सहित शरीर पर गांठ बन जाना इसके लक्षण है इससे बचने के लिए हमें विशेष सर्तकता बरतने की जरूरत है। अगर पशुपालकों द्वारा उनके पशुओं में इस तरह के लक्षण लेकर जाएं तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सालय से संपर्क कर सकते हैं ।
उप जिलाधिकारी सुरेश राय ने कहा कि लंबी बीमारी के समय काल में पुलिस प्रशासन के सहयोग से पशुओं के आवागमन को पूरी तरह से रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
पिपरौली ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के यादव ने बताया कि लंबी बीमारी से ग्रसित पशुओं तथा स्वास्थ्य पशुओं को अलग-अलग रखने की व्यवस्था पशुपालकों को बनाने की जरूरत है ताकि बीमारी अन्य पशुओं में ना फैल सके।






